दिलवालों की दिल्ली में मेट्रो एक ऐसा ज़रिया है जिससे लोग अपने-अपने मुकाम पर रोज पहुंचते है। मेट्रो के सफर में कई बार लोग परेशान हो जाते है तो कभी बोर हो जाते है इससे परेशान होकर कभी-कभी डांस भी करने लगते है। आपने पहले भी कई बार दिल्ली की मेट्रो में इन दिलवालों का डांस देखा होगा।
पर इस बार मामला कुछ अलग है। इस बार दिलवालों की दिल्ली में कोई 20-30 साल का जवान छोकरा मेट्रो में डांस नहीं कर रहा है बल्कि कुछ हरियाणवी ग्रामीण महिलाएं मेट्रो में अपने डांस का जलवा दिखा रही है। हरियाणा में फेमस ‘लांगुरिया’ लोकगीत पर घूंघट में छिपी ये महिलाएं ठुमके लगाती हुई नज़र आ रही है। तो आप भी देखिए घूंघट में छिपी हरियाणवी महिलाओं का मेट्रो डांस…