कैसी होगी साल 3005 में दुनिया
- - Advertisement - -
आज में तो हम सभी जीतें है और बीते हुए कल को हमेशा याद करते है चाहे वो अच्छा हो या बुरा हो लेकिन बीता कल सभी याद रखते हैं। आने वाला कल कैसा होगा इसके बारें में सभी सोचते है, योजनाएं बनाते है और उन पर अमल करते हैं। आने वाले कल को हर कोई बेहतर बनाना चाहता हैं लेकिन आने वाले कल में कब क्या हो जाएं इसका कोई भरोसा नही है। हम में से कोई भी नही जानता कि कल क्या होगा। लेकिन इस दुनिया में ऐसा एक व्यक्ति था जिसने भविष्य में होने वाली कई घटनाओं की भविष्यवाणी बहुत पहले ही कर दी थी और ये सच हुई। तो आइये जानते है कौन थे ये शख्स जिन्होने इतनी सटीक भविष्यवाणीयां की और क्या भविष्यवाणियां की…
भविष्य के बारें में इतनी सटीक भविष्यवाणी करने वाली बाबा वंगा का जन्म बुल्गारिया में हुआ था। इनका नाम पांडेवा दिमित्रोवा था इन्होने 12 साल तक की उम्र तक एक सामान्य जीवन बिताया। जानकारी के मुताबिक एक रहस्मयी तूफान के कारण उनकी आंखो की दृष्टि चली गई थी और वे परिवार से बिछड़ गई थी। कई दिनों बाद वो परिवार को मिलीं लेकिन उनकी आंखों में मिट्टी भर गई थी। लेकिन इसके बावजूद वो काफी कुछ देखती थीं और भविष्यवाणियां कर लोगों की मदद करती थीं।

Baba Vanga
इस तरह की सटीक भविष्यवाणियां
1. बाबा वंगा का निधन वर्ष 1996 में हुआ था। लेकिन उससे पहले ही वो 2001 में वर्ल्ड ट्रेड सेंटर पर हमले और 2004 में सुनामी, अफ्रीकी अमेरिकी मूल के व्यक्ति के अमेरिकी राष्ट्रपति बनने और 2010 के अरब वसंत की भविष्यवाणी कर चुकी थीं।
2. बाबा वंगा ने काफी पहले ही इस बात की भविष्यवाणी कर दी थी कि वर्ष 2016 में यूरोप इस्लामी उग्रवादियों के हमलें का सामना करेगा। और यूरोप को भारी जानमाल का नुकसान उठाना पड़ेगा।
3. बाबा वंगा ने भविष्यवाणी की हैं कि वर्ष 2018 तक चीन दुनिया में सबसे बड़ी शक्ति बनकर उभरेगा। अगर बाबा वंगा कि भविष्यवाणी को सच माना जाएं तो 2018 में चीन दुनियाभर का सबसे बड़ा शक्तिशाली देश होगा।
4. वर्ष 2033 तक पृथ्वी में कई सारे प्राकृतिक बदलाव आयेंगे। जिसके चलते पृथ्वी पर विशाल बर्फ की परत पिघल जाएगी। और पृथ्वी का जलस्तर बड़ जाएगा।
5. बाबा वंगा ने भविष्यवाणी की है। कि वर्ष 2046 में मनुष्य अपने हर अंग का निर्माण करना सीख जाएगा। अंगो के बार-बार खराब होने पर उसे ज्यादा भटकना नही होगा। अंगो का निर्माण और प्रत्यारोपण आम बात हो जाएगी।
6. बाबा वंगा की भविष्यवाणी के अनुसार ब्रहमांड में कुछ बदलाव होंगे। जिसके चलते कृत्रिम सूर्य के द्वारा पृथ्वी के अंधेरे हिस्सों को रोशन किया जाएगा। कृत्रिम सूर्य के आने से पृथ्वी पर 24 घंटे सूर्य की उपस्थिति रहेगी। और जहां 8 से 20 घंटे सूरज की रोशनी नही रहती वहां भी सूर्य की रोशनी रहेगी।
7. भविष्यवाणी के अनुसार वर्ष 3005 में मनुष्य बहुत तरक्की कर चुका होगा। और पृथ्वी के बाहर भी अपने रहने की व्यवस्था कर चुका होगा। वर्ष 3005 में बाबा वंगा के अनुसार मंगल ग्रह पर युद्ध होगा।
- - Advertisement - -
- - Advertisement - -