आम व्यक्ति से लेकर बॉलीवुड सितारे तक रंगे बप्पा के रंग में
- - Advertisement - -
पूरा देश आज से आने वाले दस दिनों तक गणपति बप्पा की भक्ति में रंगने जा रहा है। आज के दिन ज़्यादातर घरों में बप्पा की मूर्ति स्थापित की जाती है। बप्पा के आते ही घर में पूजा अर्चना और खुशहाली का माहौल बन जाता है। देवताओं में प्रथम पूजनीय गणेश की भक्ति में जरूर कोई खास बात है तभी तो कोई भी उनकी भक्ति से अछूता नहीं होता है। यहां हम आपको कुछ ऐसी हस्तियों के बारे में बताने जा रहे है जो कि आपकी और हमारी तरह हर साल अपने घरों में बप्पा की मूर्ति की स्थापना करते हैं। इन नामों में बॉलीवुड स्टार सलमान खान , अमिताभ बच्चन, विवेक ओबेराय, गोविंदा ,कंगना रनोट, प्रियंका चोपड़ा, श्रद्धा कपूर, नाना पाटेकर जैसे कई सेलेब्स के नाम शामिल है। इसके अलावा जो कई ऐसे सेलेब्स है जो बप्पा के दर्शन करने के लिए मुंबई के मंदिरों में जाते हैं।
# श्रद्धा कपूर
# नाना पाटेकर
#तुषार कपूर
#माधुरी दीक्षित
#रितिक रोशन
#गोविंदा
#शिल्पा शेट्टी और राज कुन्द्रा
सोशल मीडिया पर बप्पा
सोशल मीडिया पर भी इस समय गणपति बप्पा ही छाए हुए है। ट्विटर पर #GaneshChaturthi ये भारत का टॉप ट्रेंड बन गया है। खास बात तो ये है कि #Ganesh लिखते ही गणेश की इमोजी बनकर स्क्रीन पर आ रही है। महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस ने ट्वीट कर इसे ग्रेट जेस्टर बताया है। इसके साथ ही फडणवीस ने अपने ट्वीट में आम जनता से अपील भी की है। हैप्पी गणेश चतुर्थी ! समंदर को बेकार न होने दें। इको फ्रेंडली फेस्टिवल मनाएं। गणेश जी की इमोजी पसंद आई। अमिताभ बच्चन, अनुपम खेर, श्रीदेवी , हेमा मालिनी और काजोल ने सोशल मीडिया के ज़रिए सभी को गणेश चतुर्थी की बधाई भी दी है।
- - Advertisement - -
- - Advertisement - -