ऑस्ट्रिया के होटल में छूटा Adolf Hitler का बॉक्सर 3 लाख रू. में होगा नीलाम

Surbhi Bhatewara

Art & Culture

अभी तक एडोल्फ हिटलर की कई सारी चीजें नीलाम हो चुकी हैं। लेकिन अब उनकी कुछ ऐसी चीज नीलाम हो रही है जिसे जानकर आप भी कहेंगे ऐसा भी होता है क्या। जी हां, अमेरिका में होने वाली एक नीलामी के दौरान जर्मन तानाशाह एडोल्फ हिटलर के एक जोड़े बॉक्सर शॉर्ट्स की नीलामी होगी। इस हॉफपैंट के 5,000 डॉलर (लगभग 3 लाख रूपये) में बिकने की उम्मीद है। अमेरिका के लेक्जेंडर हिस्टॉरिकल ऑक्शंस के अनुसार सफेद रंग की धारी वाले शॉटर्स की लंबाई 19 इंच है। इन शॉर्ट्स पर हिटलर के नामक्षर ‘ए.एच.’ भी दर्ज है।

ऑस्ट्रिया के इस होटल में छूटा था बॉक्सर

उसके ये बॉक्सर ऑस्ट्रिया के पार्कहोटल ग्राज होटल में रह गए थे। वहां हिटलर 1938 में ठहरे थे। नोटरी वाले पत्र के जरिए बॉक्सर भेजने वाले व्यक्ति ने कहा कि वह इस होटल के पूर्व मालिक का पोता है। हिटलर इस होटल में अप्रैल 1938 को ठहरा था। हिटलर की आत्मकथा मेन केम्फ की हस्ताक्षरित दुर्लभ प्रति को भी नीलामी के लिए रखा जाएगा।

13 सितंबर को इस तरह होगी नीलामी

हिटलर के शॉर्ट्स के अलावा नामक्षर वाली सफेद कमीज और उसके ग्लोब की नीलामी भी की जाएगी। इसकी नीलामी ऑनलाइन 13 सितंबर को होगी।