मानसून में घर की सीलन से ऐसे पाएं छुटकारा
मानसून में सीलन के कारण घर में अजीब से बदबू आने लगती है। जिससे घर के वातावरण के साथ हमारा मूड भी खराब हो जाता है। अगर आप भी इस समस्या से परेशान हैं और सफाई करने के बाद भी घर में ताजगी का अहसास नहीं होता, तो हम आपको बता रहे हैं कुछ घरेलु उपाय। इससे आपका काम आसान बन सकता है।
– दीवारों पर यदि कीड़े -मकौड़े आ जाते हैं, तो इसके लिए अपनी दीवारों पर लाइट पेंट कराएं। दरअसल, कीड़ों को डार्क रंग की दीवार बहुत भाती हैं।
– तेल और नींबू के रस को बराबर मात्रा में मिलाएं। मिश्रण के एक भाग से सफाई करें और दूसरे को चमकाने के लिए रखें। फिर एक साफ और सूखे कपड़े से पोंछें। लकड़ी या केन का फर्नीचर शाइन कर उठेगा।
– बच्चों के स्टिकर, प्राइस टैग चिपकाने से परेशान होने की जरूरत नहीं है,बस एक नैपकिन को विनेगार में भिगोएं और स्टीकर लगी जगह पर लगातार रगड़ें। जल्द ही चिपचिप से छुटकारा मिल जाएगा।
– सीलन के इस मौसम में खुशबूदार फूलों से घर को सजाना भी बेस्ट ऑप्शन है। इससे घर में सीलन की बदबू भी नहीं आएगा और घर भी मुस्कारता दिखेगा।
|