दुनिया में हर लड़के को एक खूबसूरत लड़की चाहिए होती है और हर खूबसूरत लड़की की अपनी-अपनी ख्वाहिश होती है। अब ये ख्वाहिशें कैसी होती है ये लड़की के अनुसार वेरी करता है। वैसे कई लड़कियों का कहना है कि लड़का केयर करने वाला, रिस्पेक्ट करने वाला और लॉयल होना चाहिए।
वैसे कई लड़कों में ये सारी क्वालिटी होती है वो लड़की को दिल से इतना चाहते हैं कि उस लड़की के सिवा उसे कुछ नहीं दिखता। लेकिन क्या ये रिस्पेक्ट, केयरिंग और लॉयल्टी सब लड़कियों को ही पसंद है? क्या लड़के नहीं चाहते कि उन्हें भी वो सब मिले जो वो लड़कियों के लिए करते हैं।
इस बात का जवाब हमसे ज़्यादा आप अच्छे से जानते हैं। वैसे इस वीडियो में भी ये सारी बातें बताई गई है। इसमें भी खूबसूरत लड़की को लॉयल, रिस्पेक्ट और केयर करने वाला बंदा चाहिए होता है। किस्मत से उसे मिल भी जाता है। दोस्ती और प्यार कुछ दिनों तक चलता है। फिर जो होता है वो शायद लड़कों और लड़कियों दोनों की आंखे खोलने के लिए काफी है।