इस देश में होता है कुंवारी लड़कियों का फेस्टिवल, राजा पसंद करता है नई रानी
इस दुनिया में हर शहर, कस्बे, गांव में अलग-अलग रीति-रिवाज और परंपराएं हैं। कहीं एक से ज्यादा शादी करने को अपराध माना जाता है तो किसी देश का राजा खुद दर्जनों शादी कर सकता है। जी हां, स्वाजीलैंड का राजा दर्जनों शादी कर सकता है। शादी का अंदाज भी निराला होता है। इसके लिए पूरा समारोह आयोजित किया जाता है। इस समारोह को उमहलांगा सेरेमनी कहते हैं। इसे जुलु रीड डांस के नाम से भी जाना जाता है। आठ दिन का ये समारोह लदुजिजिनी शाही गांव में होता है।
यहां लड़कियों को शादी के लिए तैयार किया जाता है। वहीं शादी से पहले प्रेग्नेंट होने वाली लड़कियों के परिवारों पर जुर्माना लगाया जाता है। रीड डांस करने वाली लड़कियों में से राजा अपने लिए नई रानी चुनता है। वहां हर साल अगस्त-सितंबर में ये सेरेमनी होती है। इस फेस्टिवल में हजारों कुंवारी लड़कियां होती हैं। राजा के सामने होने वाले डांस और परेड में सिर्फ बड़ी लड़कियां ही शामिल होती हैं।
इसमें से लड़की को राजा अपनी नई रानी के तौर पर चुनते हैं। बुजुर्ग जुलु महिलाएं लड़कियों को शादी और वुमनहुड के लिए तैयार करती हैं। महिलाएं लड़हिकयों कसे शादी होने तक वर्जनिटी बनाए रखने और अपनी बॉडी को रिस्पैकट करने की सीख देती हैं।