गूगल में जल्द होंगे कई बदलाव, 2017 कॉन्फ्रेंस में सीईओ ने की घोषणा
लंबे इंतजार के बाद गूगल आईओ 2017 की लॉन्चिंग हो गई है, जिसकी जानकारी ऐनुअल डिवेलपर कांफ्रेंस में गूगल सीईओ सुन्दर पिचई ने दी। इसके अलावा गूगल जल्द ही कई नए एप और पेज सुविधा शुरु करने जा रहा है। जॉब्स को लेकर अब एक तरह का नया प्रोग्राम तैयार किया जा रहा। जिसके बारे में सीईओ ने बताया। इसके साथ ही हेल्थ, गूगल असिस्टेंट, गूगल होम और गूगल फोटोज में भी कई बदलाव जल्द ही देखने को मिलेंगे। इन सभी बातों का इस लॉन्चिंग प्रोग्राम में जिक्र हुआ।
गूगल आईओ 2017 लॉन्चिंग प्रोग्राम में गूगल के कई पुराने फीचर्स के अपडेटेड वर्सन के बारे में जानकारी दी गई तो कई नई टेक सर्विसेज के बारे भी बताया गया। करीब दो घंटे के ऐनुअल डिवेलपर कांफ्रेंस के दौरान नौकरियों से लेकर चिकित्सा के क्षेत्र तक गूगल की विभिन्न पहलों की जानकारी दी गई। गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई ने कार्यक्रम में के आखिर में पेश अपने कीनोट में कहा कि गूगल अब नौकरी खोजने वालों को नौकरी देने वालों से मिलाएगा।
गूगल जॉब्स के नाम से शुरु होगा प्रॉजेक्ट गूगल जल्द ही एक नया प्रॉजेक्ट शुरु करने जा रहा है इसमें वो जॉब खोजने वालों को नौकरी देने वालों से मिलवाएगा। जिस प्रॉजेक्ट का नाम होगा गूगल जॉब्स प्रोजेक्ट। गूगल ने कम स्पेस वाले रैम पर ओएस रन करने में आ रही परेशानी के मद्देनजर भी महत्वपूर्ण घोषणा की। गूगल के ऐंड्रॉयड ऐंड प्ले वीपी समीर सामत ने कहा कि ऐंड्रॉयड ओ को इस तरह ऑप्टिमाइज किया जा रहा जो 512 एमबी के रैम वाले डिवाइसेज पर भी आसानी से रन हो सके।
और भी है, कई नए प्लान सीईओ सुंदर पिचाई ने बताया कि गूगल जॉब की तलाश करने वालों को जॉब देने वालों से जोड़ने के लिए गूगल फॉर जॉब्स ला रहे हैं। गूगल सर्च में अब जॉब सर्चिंग टूल्स होंगे। अगर आप जॉब्स सर्च करेंगे तो रिच कार्डस आपके सामने उन्हीं जॉब को प्रस्तुत करेगा जो आप चाहते हैं। इसके साथ ही फीचर के लिए गूगल ने लिंक्डइन जैसी साइटट्स से पार्टनशिप की है। फिलहाल ये फीचर सिर्फ अमेरिका में आ रहा है, बाद में दुनिया के अन्य देशों में भी इसका विस्तार किया जाएगा।
हेल्थ से जुड़ी सही जानकारी भी मिलेगी गूगल ने न्यूरल नेटवर्क्स बनाए हैं, ताकि पैथलॉजिस्ट्स कैंसर क इलाज बेहतर तरीके से कर सकें। इससे जुड़ी हर जानकारी सर्च करने करने पर सही तरह सामने आएगी। इसके साथ ही गूगल ने गूगल लेंस नाम का नया फीचर लॉन्च किया। यह किसी भी चीज को पहचानने में मदद करेगा। इसके लिए बस आपको स्मार्टफोन का कैमरा उस चीज की तरफ करना है। इतना ही नहीं अगर आप टेक्स्ट पासवर्ड के सामने फोन का कैमरा रखेंगे तो इस फीचर के जरिए पासवर्ड खुद एंटर हो जाएगा। सीईओ पिचई ने बताया कि गूगल लेंस विजन बेस्ड कम्प्युटिंग कपैबिलिटीज से लैंस हैं। इसके साथ ही गूगल असिस्टेंट, गूगल होम, गूगल फोटोज जैसे कई नए एप और फीचर्स शुरु किए गए है जिनकी जानकारी सीईओ ने दी।
- - Advertisement - -