गूगल ने लॉन्च की ’टैप टू ट्रांसलेट’ सर्विस
नई दिल्ली। दुनिया की फेमस सॉफ्टवेयर निर्माता कंपनी गूगल ने अपने यूजर्स को एक नया तोहफा दिया है। कंपनी ने गूगल ट्रांसलेट एप में एक नया अपडेट दिया है। इसके माध्यम से अब थर्ड पार्टी एप में भी गूगल ट्रांस्लेट का उपयोग किया जा सकता है। यह जानकारी कंपनी ने अपने ब्लॉग के माध्यम से दी है। अब से पहले गूगल ट्रांसलेट का उपयोग करने के लिए अलग से एप खोलना होता था लेकिन नए अपडेट के बाद किसी भी एप से डायरेक्ट गूगल ट्रांस्लेट का उपयोग किया जा सकता है। इससे गूगल ट्रांसलेशन ज्यादा मजेदार व आसान हो गया है।
पहले यूजर्स को किसी भी शब्द को ट्रांसलेट के लिए स्विच करने की जरुरत पड़ती थी लेकिन अब किसी भी एप में बिना गूगल ट्रांसलेट में स्विच किए ही ट्रांसलेट किया जा सकता है। आईओएस पर इस फीचर का उपयोग ऑफलाइन भी किया जा सकता है जबकि एंडरॉयड के लिए अभी यह आंशिक तौर पर है।
कंपनी ने इस फीचर की घोषणा पिछले साल एंड्रॉयड ऑपरेटिंग सिस्टम 6.0 मार्शमेलो के लॉन्च के दौरान ही की थी लेकिन यह अब जाकर शुरु किया गया है। अब यह फीचर एंड्रॉयड ऑपरेटिंग सिस्टम 4.2 जेलीबीन और इससे उपर के संस्करण को सपोर्ट करने में सक्षम है। गूगल का कहना है कि एंड्रॉयड पर ‘टैप टू ट्रांसलेट’ फीचर सभी 103 भाषाओं को सपोर्ट करने में सक्षम है। आईओएस में यह ऑफलाइन मोड 52 भाषाओं का उपयोग किया जा सकता है।
|