गूगल में वैकेंसी, ऐसे करें अप्लाई
- - Advertisement - -
नई दिल्ली। दुनिया के सबसे बड़े सर्ज इंजन गूगल में अगर आप जॉब करना चाहते है तो ये खबर आपके लिए है। जी हां गूगल ने बैंगलुरू, गुड़गांव, मुंबई और हैदराबाद लोकेशन के लिए वैकेंसी निकली हैं। इच्छुक उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। बता दें कि सिलेक्शन टेस्ट व इंटरव्यू के बेसिस पर किया जाएगा।
इन पोस्ट के लिए निकली वैकेंसी
गूगल ने सेल्स एग्ज्युकेटिव एंड अकाउंट मैनेजमेंट के लिए वैकेंसी निकाली है। बैंगलुरू, गुड़गांव व मुंबई जॉब लोकेशन हैं। कम्प्यूटर साइंस में बैचलर डिग्री वाले कैंडीडेट्स इसके लिए अप्लाई कर सकते हैं। बैचलर ऑफ कम्प्यूटर एप्लीकेशन (बीसीए) किए हुए कैंडीडेट्स भी अप्लाई कर सकते हैं।
एक्सपीरियंस भी जरुरी
इस पोस्ट के लिए अप्लाई करने वाले कैंडीडेट्स के पास सेल्स या अकाउंट मैनेजमेंट में कम से कम 5 साल का एक्सपीरियंस होना चाहिए। यह एक फुल टाइम जॉब है। किसी भी एजेंसी के जरिए अप्लाई करने पर रिज्यूम एक्सेप्ट नहीं किया जाएगा। कैंडीडेट्स को सीधे गूगल की वेबसाइट www.google.com/about/careers के जरिए अप्लाई करना है।
- - Advertisement - -
ताजा अपडेट के लिए Youthens News के फेसबुक पेज को लाइक करे...
- - Advertisement - -