गाय को माना बेटी, शादी कराई और दी पार्टी भी
गाय को हम गाय माता का दर्जा देते हैं, लेकिन इसके साथ ही कुछ लोग ऐसे भी हैं, जिन्होंने गाय को बेटी का दर्जा दिया है। जी हां, गुजरात के एक छोटे से गंाव में युवक ने गाय को पालकर उसकी शादी कराई। इस शख्स की पूरे गांव में चर्चा हो रही है। खबरों के मुताबिक गुजरात के भावपुर जिले के कोठिया गांव में विजय प्रसन्ना अपने परिवार के साथ रहते हैं। वह गाय जिसका नाम उन्होंने पूनम रखा है उसे बेटी की तरह मानते हैं और इसलिए उन्होंने धूम-धाम के साथ उसकी शादी कराई थी। शादी में उन्होंने गाय को करीब 4.35 रूपए की सिल्कम की साड़ी पहनाई थी। असली सोने के जेवर पहनाए गए , जबकि दूल्हे राजा अर्जुन मौर बांधे खड़े थे।
गाय के मालिक विजयभाई ने कहा कि यह पशुओं के प्रति प्रेम का प्रतीक है। यह गाय मेरी बेटी की तरह है। विजयभाई ने 11 अप्रैल को इस गाय का रिसेप्शन फंक्शन भी किया है। दरअसल, पूनम के पहले बछड़े सरस्वती के जन्म लेने की खुशी में ये आयोजन किया जा रहा है। समारोह में पूनम के ससुरालवाले नवजात शिशु को बधाई देने के लिए मिठाई भी लाए। यह आयोजन ऐसे समय हो रहा है जब केंद्र और राज्य सरकारें गायों की सुरक्षा का समर्थन करती हैं और बूचडख़ाने के खिलाफ सख्त कानून तैयार कर रही हैं। आपको बता दें कि राज्य सरकार ने हाल ही में गैरकानूनी गाय व्यापार में शामिल लोगों और बीफ के साथ पकड़े गए लोगों के लिए सख्त सजा का नियम बनाया है।
विजय का कहना है कि मेरे लिए ये सब विश्वास की बात है। मेरे लिए पूनम कामधेनू की तरह है। मैंने इसलिए उसकी शादी करने का फैसला लिया। इस शादी में कुल 18 लाख रूपए का खर्च आया था। ये शादी लोगों को जागरूक करने में सफल रही, जिनके लिए जानवर सिर्फ जानवर होते हैं। इस शादी में 300 से ज्यादा मेहमान शामिल हुए थे।
- - Advertisement - -