हेयर कलर की जगह कैटरीना इन कामों में कर सकती थीं 55 लाख खर्च
- - Advertisement - -
[avatar user=”ruchi” size=”thumbnail” align=”left” /]
कैटरीना का रेड हेयर वाला लुक आजकल काफी चर्चाओं में है। खबर के मुताबिक फितूर में उनके बालों को नया लुक देने के लिए प्रोड्यूसर्स ने 55 लाख रुपए खर्च किए हैं तब जाकर उन्हें रेड हेयर वाला लुक मिला है। इस काम के लिए उन्होंने लंदन बेस्ड एक प्रोफेशनल को चुना था। कैट के फर्स्ट क्लास फ्लाइट के टिकट और फाइव स्टार में रुकने के खर्च को भी इसमें जोड़ा गया है। 55 लाख रुपए का अमाउंट कोई मजाक नहीं है। हम आपको बताने जा रहे हैं वो तरीके जिनसे कैटरीना इन 55 लाख रुपयों का बेहतर यूज कर सकती थीं। तो आइए जानते हैं कौन से हैं वो तरीके…
1. इस राशि से करीब 3,850 गरीब और भूखे लोगों को खाना खिलाया जा सकता था।
2.इस राशि से लगभग 2,000 आवारा घायल पशुओं का इलाज करवा कर उन्हें ठीक किया जा सकता था।
3.इस राशि से 5,000 विकलांग लोगों को बैसाखी खरीद कर दी जा सकती थी।
4.इस राशि से लगभग 200 गरीब और टेलैंटेड स्टूडेंट्स को अपनी पढ़ाई जारी रखने के लिए स्कॉलरशिप दी जा सकती थी।
5.लगभग 1,730 मानव तस्करी के शिकार लोगों को इस राशि से मानसिक मार्गदर्शन और अन्य सुविधाएं प्रदान की जा सकती थीं।
6.लगभग 650 लाख गरीब बच्चों को इस राशि से दूध मुहैया करवाया जा सकता था।
7.इस राशि से लगभग 66 हजार किसानों को पाटा का प्रशिक्षण दिया जा सकता था। जिसमें वे अपनी फसल की पैदावार को बढ़ाने के तरीके सीख पाते।
8. इस राशि से कई एनजीओ द्वारा लगभग 1 लाख रक्तदान ड्राइव का आयोजन किया जा सकता था।
- - Advertisement - -