Saturday, September 23rd, 2017 17:29:03
Flash

राहुल गांधी की काफी करीबी मानी जाती है ‘आप’ की ये विधायका




राहुल गांधी की काफी करीबी मानी जाती है ‘आप’ की ये विधायकाPolitics

Sponsored




आम आदमी पार्टी की एक भारतीय राजनीतिज्ञ विधायका अलका लांबा अपनी खूबसूरती के लिए भी जानी जाती है। वह एक फैशन शो के दौरान रैंप वॉक भी कर चुकी है। लेकिन अपनी इस खूबसरती को लेकर उन्हें कई बार राजनीति में अपमानजनक टिप्पणी तो भद्दे कामों में भी फंसाया गया है। अलका लांबा किसी न किसी वजह से सुर्खियों में रहना जरूर पसंद करती है। यह भी कहा जाता है कि उन्हें स्टूडेंट लाइफ से ही लाइम लाइट में रहना पसंद है। कॉलेज के दौरान उन्होंने काफी स्टेज शो भी किए है और वो जीती भी है। उन्हें एक अच्छा वक्ता भी माना जाता हैं। ‘आप’ की विधायका के बारे में और बताए इससे पहले आपको बता दें कि कल उनका बर्थ डे हैं और इस अवसर जानी मानी राजनीतिज्ञ अलका लांबा के बारे में हम आपको बताने जा रहे उनके बारे में दिलचस्प बातें-

कौन है अलका लांबा

अलका लांबा का जन्म 21 सितंबर, 1975 को हुआ था। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के दयाल सिंह कॉलेज और सेंट स्टीफंस कॉलेज में पढ़ाई की। अलका की पॉल्टिक्स में शुरूआत 1994 में दिल्ली यूनिवर्सिटी में एक स्टूडेंट के तौर पर हुई थी। उन्होंने कांग्रेस के स्टूडेंट विंग नेशनल स्टूडेंट यूनियन ऑफ़ इंडिया ज्वाइन कर दिल्ली स्टेट गर्ल कन्वीनर की जिम्मेदारी संभाली। इसके कुछ साल बाद डीयू से स्टूडेंट यूनियन इलेक्शन में प्रेसिडेंट पोस्ट के लिए खड़ी हुई और पहेली बार में ही भारी मतों से जीत दर्ज की। वे 1997 में एनएसयूआई की प्रेसीडेंट बनने के बाद राजनीति में उनका रास्ता साफ होता गया और कांग्रेस में कई अहम पदों पर कार्यरत रही।

अलका लांबा ने लोकेश कपूर से शादी की थी। लेकिन कुछ समय बाद वह अलग हो गए। 2003 में पति लोकेश ने अलका पर आरोप लगाया कि अलका ने उनके मकान का अवैध तरीके से कब्जा कर अपना राजनीतिक काम शुरू किया है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया है कि अलका ने उनके परिवार वालों को काफी परेशान किया था।

राजनीति में अलका लांबा

2002 में असल में अलका लांबा का करियर शुरू हुआ और अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की जनरल सेक्रेटरी बनीं। इसके बाद 2003 में मोती नगर सीट से बीजेपी के नेता और दिल्ली के मुख्यमंत्री रहे मदनलाल खुराना के खिलाफ विधानसभा चुनाव हार गई थी। 2006 में अलका को ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी की महासचिव बनीं। 2007 से 2011 तक कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव पद पर रहीं।

जब अलका को दिल्ली विधानसभा के चुनावों में कांग्रेस का टिकट नहीं मिला तो उन्होंने अपनी तकलीफ फेसबुक पर भी जाहिर की थी और साथ में यह भी लिखा था कि देश, मां और पार्टी को छोड़ा नहीं जाता। लेकिन 2013 में अलका कांग्रेस छोड़ ‘आप’ से जुड़ीं। इसके बाद दिल्ली 2015 में हुए चुनाव में अलका चुनाव जीती और विधानसभा तक पहुंची।

इन विवादों से सुर्खियों में रही अलका

-अलका को सुर्खियों में रहना वैसे ही पसंद हैं। लेकिन वह सुर्खियों में तब आई थीं, जब उन्होंने गुवाहाटी छेड़छाड़ मामले में पीड़िता युवती का नाम सार्वजनिक कर दिया था। इसके बाद उन्हें सजा भी दी गई थी।
-जब वह कांग्रेस में कार्यरत थी तब भी वह कई बार सुर्खियों में रही थी। उन्हें राहुल गांधी का सबसे करीबी में से एक माना जाता था। मुंबई के सचिन के रिटायरमेंट टेस्ट में जब राहुल गांधी के पहुंचने को अनलकी बताया गया तो अलका लांबा ने ही सबसे पहले फेसबुक मीडिया पर राहुल का बचाव किया था।


-कुछ वर्ष पहले अलका लांबा और पूर्व ‘आप’ विधायक विनोद कुमार बिन्नी के बीच सोशल नेटवर्किंग साइट पर किए गए एक पोस्ट को लेकर विवाद पैदा हुआ था। इस पोस्ट में शिकायतकर्ता अलका लांबा पर सेक्स रैकेट चलाने का आरोप लगाया गया था। लांबा की शिकायत पर क्राइम ब्रांच की साइबर सेल ने मामला भी दर्ज किया था। बाद में यह स्पष्ट किया गया था कि उनका अकाउंट हैक किया गया था।
-2015 में दिल्ली विधानसभा में पक्ष-विपक्ष इस कदर आमने सामने आ गए थे कि बीजेपी विधायक ओपी शर्मा ने अलका पर आपत्तिजनक टिप्पणी करते हुए उन्हें रात में घुमने वाली औरत कह दिया था। लेकिन इसके बाद उन्हें सदन से बर्खास्त कर दिया गया था।

बेस्ट एथलीट और बेस्ट लीडर से नवाज़ा

अलका लांबा को 1995 – 1996 को बेस्ट एथलीट के पद से भी नवाजा गया है। और 2016 में उन्हें डीयू ने बेस्ट लीडर के अवॉर्ड से सम्मानित भी किया है।

 

Sponsored



Follow Us

Yop Polls

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही जानकारी पर आपका क्या नज़रिया है?

    Young Blogger

    Dont miss

    Loading…

    Subscribe

    यूथ से जुड़ी इंट्रेस्टिंग ख़बरें पाने के लिए सब्सक्राइब करें

    Subscribe

    Categories