Happy B’Day : एमा के बारे में आप नहीं जानते होंगे ये बातें
हैरी पॉटर फैम एमा वॉटसन आज यानी की 15 अप्रैल को अपना 26वां बर्थडे मना रही हैं। उन्होंने 2014 में ब्राउन यूनिवर्सिर्टी से इंग्लिश में अपनी बेचलर की डिग्री कंपलीट की है। यहां हम आपको बताने जा रहे हैं एमा के बारे में कुछ ऐसी बातें जो आप पहले नहीं जानते होंगे…
एमा को हॉकी टेनिस और नेटबॉल खेलना पसंद है।
10 से 12 साल की उम्र में ही उन्हें टॉम फैल्टन से क्रश हो गया था। ये बात उन्होंने मीडिया ब्रांड मिरर ऑनलाइन को दिए एक इंटरव्यू में कबूल की थी।
हैरी पॉटर में हरमाइनी का रोल करने से पहले एमा ने कभी एक्टिंग नहीं की थी। इस रोल के लिए एमा को लगभग 8 बार ऑडिशन देना पड़ा था।
हैरी पॉटर की सीरीज खत्म हो जाने के बाद एमा ने एक नया हैयरलुक अपना लिया था। जब उनसे पूछा गया कि उन्होंने ऐसा क्यों किया तो उनका कहना था कि उन्होंने कुछ नया करने और अपने अंदर के आत्मविश्वास को बढ़ाने के लिए ऐसा किया था।
एमा और उनके भाई एलेक्स जुड़वा नहीं हैं लेकिन वो अपनी बहन एमा को बहुत प्यार करते हैं।
एमा ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा था कि हैरी पॉटर और रॉन उनके लिए उनके भाई जैसे हैं।
एमा जब 5 साल की थीं तब वे इंग्लैंड चली गई थीं। लेकिन उनका जन्म पेरिस में हुआ था इसलिए उन्हें थोड़ी बहुत फ्रैंच भी आती है।
स्कूल के दिनों में एमा ने अपनी स्कूल की हॉकी टीम और डांसिंग टीम को लीड किया था।
एमा को लाइट ब्लू, व्हाइट और क्रीम कलर पसंद है।
गिनीज बुक के अनुसार एमा 2009 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली अभिनेत्री रह चुकी हैं।
|