भज्जी के घर आई नन्ही परी
इंडियन टीम के क्रिकेटर हरभजन सिंह पापा बन गए है। उनके घर नया मेहमान आ गया हैं। उनकी वाईफ गीता बसरा ने बेटी को जन्म दिया है। कुछ दिनों पहले ही हरभजन ने लंदन से वैकेशन मनाते हुए कुछ फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर किए थे। हरभजन और गीता लंदन में वेकेशन इंजॉय कर रहे हैं वहीं पर उनकी बेटी का जन्म हुआ है। ये जानकारी उनकी हरभजन की मां अवतार कौर ने मीडिया को दी है।
हरभजन की मां ने बताया है कि उनकी बेटी का जन्म 27 जुलाई को हुआ था। गौरतलब है कि पिछले साल अक्टूबर 2015 में दोनो की शादी हुई हैं। हरभजन सिंह पंजाब पुलिस में एसएसपी के पद पर है। वे बरनाला में पंजाब पुलिस हेडक्वार्टस को रिपोर्ट करते है। जब पहली बार भज्जी ने एसएसपी की कुर्सी संभाली थी तो उन्होंने कहा था कि एक आम फैमिली बैकग्राउंड वाले इंसान और उसकी फैमिली के लिए यह एक बड़ा दिन है।
पसंद की ख़बरों के लिए करें |