Thursday, August 31st, 2017
Flash

हैरी पॉटर के 20 साल : फिल्म की शूटिंग में रैडक्लिफ ने बदले थे 160 बार चश्मे




Entertainment

76-harry_5

समूचे विश्व में सबसे सफलत सीरीज में शुमार हैरी पॉटर की पहली किताब ‘हैरी पॉटर एंड द फिलॉसफर्स स्टोन’ को रिलीज हुए 20 साल हो गए हैं। पूरी दुनिया में अपनी चमक बिखेर रही हैरी पॉटर सीरीज की लेखिका जे के रॉलिंग हैं। इस सीरीज का एक-एक किरदार आज भी लोगों के जेहन में बसा हुआ है। इस किताब के 20 साल पूरे होने की खुशी में हैरी पॉटर के फैंस सोशल मीडिया पर जश्न में डूब गए हैं। फेसबुक के संस्थापक मार्क जुगरबर्ग ने भी हैरी पोटर के 20 साल पूरे होने पर टीम को बधाई दी है। तो देर किस बात की है। आइए आपको इस फिल्म से जुड़ी कुछ ऐसी ही खास बातों से रूबरू करवाते हैं। साथ ही इस सीरीज के उन लोकप्रिय किरदारों से जिन्हें हर बार देखने को मन करता है।

71-harry1_0

सीरीज के सबसे लोकप्रिय किरदार हैरी पॉटर ने पूरी दुनिया पर अपने अभिनय की ऐसी छाप छोड़ी, जिससे अभी तक कोई भी बाहर नहीं निकल पाया है। डैनियल जैकब रैडक्लिफ के किरदार ने बच्चों से लेकर बड़ों तक के दिल में विशेष जगह बनाई। डैनियल जैकब रैडक्लिफ ने इस फिल्म की शूटिंग के दौरान करीब 160 चश्मे बदले थे।

86-harry2_0

90 के दशक से शुरू हुई हैरी पॉटर सीरीज बच्चों के साथ सभी वर्ग के लोगों को खासा रास आई। हैरी पॉटर की सीरीज लिखते हुए लेखिका जेके रॉलिंग की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी। इस फिल्म को लेकर वह कई फिल्म निर्माताओं के पास गईं, लेकिन शुरुआती दौर में उनके हाथों निराशा ही लगी।

24-harry3_0

रॉलिंग अक्सर किसी कॉफी शॉप में बैठकर काल्पनिक दुनिया में खोई रहती थीं। इस दौरान उन्होंने हैरी पॉटर की तिलिस्मी दुनिया को शब्दों में पिरोना शुरू कर दिया। उन्हें शायद इस बात का भी अंदाजा नहीं था उनकी ये किताबें उन्हें दुनिया की सबसे मशहूर हस्ती और अमीर लोगों की लिस्ट में लें आएंगी।

80-ema_0

फिल्म का दूसरा सबसे अहम किरदार है एमा वाटसन का, जो कि जादूगरनी हैं और हैरी पॉटर की सबसे खास दोस्त भी हैं। एमा वाटसन से मिलने से पहले रॉलिंग ने उनसे फोन पर 60 सेकंड तक बातचीत की थी। उस बातचीत में एमा ने रॉलिंग को इतना इम्प्रेस कर दिया कि लेखिका ने उन्हें रोल के लिए फाइनल कर लिया।

जे के रॉलिंग की पहली किताब का नाम ‘हैरी पॉटर एंड दि फिलॉसौफर्स स्टोन’ थी। लेकिन यूके में इस नाम से पहले ही फिल्म रिलीज हो जाने के कारण लेकिन अमेरिका में इसे ‘फिलॉसौफर्स स्टोन’ की जगह ‘सौसर्स स्टोन’ के नाम से रिलीज किया गया। साल 2002 में इस किताब पर फिल्में बनने का चलन शुरू हो गया और इस साल आई उनकी पहली फिल्म ने आते ही बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया।

13-harry5_0

जे के रॉलिंग ने अपनी किताबों के लिए लगभग एक जैसे रंग रूप वाले बच्चों का चयन किया। हरमाईनी ग्रेंजर के किरदार के लिए एमा वाटसन फिट नहीं थीं। दरअसल एक पढ़ाकू लड़की हरमाईनी ग्रेंजर के रूप में उन्होंने किसी साधारण लुक्स वाली लड़की की कल्पना की थी। नॉवेल में ‘हेडविग दि आउल’ हैरी पॉटर का दोस्त होता है। जब फिल्म की स्क्रीनिंग चल रही थी, तो हैरी पॉटर से पहले उसके पालतू उल्लू को इस रोल में कास्ट किया गया था।

फिल्म निर्माता चाहते थे कि लेखिका जेके रॉलिंग फिल्म में हैरी पॉटर की मां का किरदार निभाएं लेकिन रॉलिंग तैयार नहीं हुई। रॉलिंग का कहना था कि वो बहुत बुरी एक्ट्रेस हैं और कैमरे के सामने पूरा सीन बिगाड़ देंगी।

28-harry8_0

डम्बल्डोर हैरी पॉटर सीरीज के सबसे शक्तिशाली जादूगरों में से एक हैं। इस किरदार के बिना सीरीज की कल्पना करना भी मुश्किल है। फिल्म की शूटिंग के दौरान सभी बाल कलाकार सीन में अपना असली होमवर्क करते थे, ताकि यह सीन बिलकुल असली लगे।

Sponsored



Follow Us

Yop Polls

तीन तलाक से सबसे ज़्यादा फायदा किसको?

Young Blogger

Dont miss

Loading…

Subscribe

यूथ से जुड़ी इंट्रेस्टिंग ख़बरें पाने के लिए सब्सक्राइब करें

Subscribe

Categories