आज से 24 घंटे फहरेगा देश का दूसरा सबसे बड़ा राष्ट्रीय ध्वज
भारत का राष्ट्रीय ध्वज हमारी आन-बान और शान है। ये हमारे भारत की पहचान है और आज उसे भारत के दूसरे सबसे बड़े राष्ट्रीय ध्वज का अनावरण कोल्हापुर में हो गया है। ये अनावरण महाराष्ट्र के सीएम देवेन्द्र फडनीज ने किया। साथ ही उन्होंने पुलिस कर्मचारियों के कल्याण के महात्मा फुले जनाधार योजना की भी घोषणा की। इस योजना के तहत पुलिस कर्मचारियों को शिक्षा , स्वास्थ्य और अन्य आवासीय सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी।
इसके साथ ही एक गार्डन का उद्घाटन भी किया गया। इस गार्डन में देश-विदेश के विभिन्न प्रकार के फूल-पौधे लगाए गए हैं। इस गार्डन का डवलपमेंट भारतीय सशस्त्र बलों और पुलिस के बारे में जानने के साथ ही उनसे इंस्पीरेशन लेने के मकसद से तैयार किया गया है। बगीचे के अंदर 1857 से 1947 तक आजादी के संघर्ष को चित्रित किया गया है।
यह राष्ट्रीय ध्वज 90* 60 फुट है। विशेष पॉलिस्टर कपड़े से 5400 वर्ग फुट का ये राष्ट्रीय ध्वज तैयार किया गया है। यह राष्ट्रीय ध्वज 24 घंटे तक फहराता रहेगा। आपको बता दें कि देश का पहला सबसे बड़ा राष्ट्रीय ध्वज अटारी बोर्डर पर लहरा रहा है। 360 फीट ऊंचा है। इसकी लंबाई 110 मीटर और चौड़ाई 24 मीटर है। इसका वजन 55 टन्स है। ये झंडा अमृतसर इंप्रूवमेंट ट्रस्ट ऑथोरिटी ऑफ द पंजाब गर्वनमेंट के तत्वावधान में लगाया गया था।
फिल्म अभिनेता अक्षय कुमार भी इस अवसर पर मौजूद थे। श्री फडनीस ने अक्षय की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने सेना और पुलिस कर्मचारियों के हित के लिए भारत के वीर नाम का एक ऐप बनाया है। उन्हेंाने किसानों के प्रति अपनी जिम्मेदारी समझते हुए बिना किसी प्रचार के उनके घर आकर 50 लाख रूपए का चेक दिया था। उन्होंने कहा कि अक्षय कुमार केवल फिल्मों के ही हीरो नहीं है बल्कि वे आम लोगों के भी हीरो हैं।
- - Advertisement - -