बाढ़ से मप्र का हाल हुआ बेहाल, भारी बारिश की चेतावनी
भोपाल: भारी बारिश से मप्र का हाल बेहाल हो रहा है। आधे से ज्यादा मप्र बाढ़ की चपेट में है। कई स्थानों पर लोगा बाढ़ में फंसे हुए हैं। बाढ़ में फंसे हुए लोगों को निकालने के लिए होमगार्ड के जवानों और सेना की मदद ली जा रही है। मौसम विभाग ने भारी बारिश की चेतावनी दी है। वहीं, शनिवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिहं चौहान ने आपात बैठक बुलाई। सरकार ने भारी बारिश से 8 लोगों के मरने की पुष्टि की है। मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपए देने की घोषणा हुई है।
मौसम विभाग ने विदिशा, भोपाल, सागर, दमोह, सतना, होशंगाबाद, बैतूल, जबलपुर, नरसिंहपुर आदि जिलों में भारी से भारी बारिश चेतावनी जारी की है। वहीं राजगढ़, अशोकनगर, गुना, हरदा, टीकमगढ़, पन्ना, रीवा, इंदौर, सीहोर, देवास, सिवनी, छिंदवाड़ा, दतिया, मंडला, आगर मालवा आदि जिलों में भारी बारिश की चेतावनी दी है।
प्रदेश में एक जून से 8 जुलाई तक हुई वर्षा के आधार पर 25 जिले में सामान्य से अधिक, 16 जिले में सामान्य, 9 जिले में कम वर्षा और एक जिले में अल्प वर्षा हुई है। सामान्य से अधिक वर्षा वाले जिले में जबलपुर, कटनी, छिन्दवाड़ा, सिवनी, मण्डला, नरसिंहपुर, सागर, दमोह, पन्ना, छतरपुर, सीधी, सतना, उमरिया, मुरैना, ग्वालियर, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, दतिया, भोपाल, सीहोर, रायसेन, विदिशा, राजगढ़ और होशंगाबाद जिले हैं।
|