जानिए विभिन्न खेलों में नेट्स का गणित…
दुनिया में ऐसे कई गेम्स हैं जिसमें कोर्ट को नेट से डिवाइड किया जाता है। विभिन्न गेम्स में इस नेट की ऊंचाई, लंबाई और चौड़ाई अलग-अलग होती है। कहीं यह जमीन से तीन फीट ऊपर तो कहीं जमीन से चिपकी होती है। जानते हैं इन नेट्स के बारे में…..
वॉलीबॉल
यह इंडोर के साथ-साथ आउटडोर गेम भी है। आचरेज में नेट की लंबाई 32 फीट होती है। यह महज 3.25 फीट चौड़ी होती है। इसे जमीन से 4.15 फीट ऊपर बांधा जाता है। महिलाओं के लिए इसकी ऊंचाई 7.4 फीट और पुरूषों के लिए 8 फीट रखी जाती है।
टेनिस
यह दुनिया का चौथा सबसे पसंद किया जाने वाला खेल है। इसमें नेट की ऊंचाई बीच के हिस्से में तीन फीट होती है। यह दोनों तरफ कोर्ट से तीन फीट बाहर गड़े साढ़े तीन फीट ऊंचे खंभें पर बंधी होती हैं। इसकी चौड़ाई 42 फीट होती है।
बैडमिंटन
आउटडोर गेम्स की बात हो तो ये अधिकांश लोगों का फेवरेट है। इस खेल में नेट की चौड़ाई 2 फीट 6 इंच होती है। बल्लियों पर इसे 5 फीट 1 इंच की ऊंचाई पर बांधा जाता है। बीच के हिस्से में यह करीब एक इंच नीचे हो सकता है। यह नेट 20 फीट चौड़ा होता है।
टेबल टेनिस
पहले इंग्लैंड फिर दुनियाभर में लोकप्रिय हुए इस खेल में जाल की लंबाई 183 सेंटीमीटर होती है। इसका ऊपरी भाग टेबल की सतह से 15.25 सेटीमीटर ऊंचा होता है। टेबल की ऊंचाई के कारण यह भी जमीन से करीब 76 सेंटीमीटर ऊपर होती है।