इस गुलाबी ठंड के मौसम में वो समय भी जल्द आने वाला है जब लोगों के घरों में क्रिसमस की धूम होगी। उनके घर क्रिसमस ट्री, जिंगल बेल और रंग-बिरंगी रोशनियों से सजे होंगे। क्रिसमस का अहम किरदार है सांता क्लॉज़ जो बच्चों को क्रिसमस के दिन गिफ्ट देता है। क्रिसमस की रात हर बच्चे को इंतज़ार रहता है कि उसे क्या गिफ्ट मिलेगा।
लोग इस दिन सांता क्लॉज़ के साथ फोटो भी खिंचवाते है और काफी खुश रहते है। इस बात को तो आप भी जानते है कि बच्चे मन के सच्चे होते है और उनकी दुनिया हमारी दुनिया से कुछ अलग ही होती है। अब इन फोटोज़ में ही देखिए गिफ्ट लाने वाले सांता क्लॉज़ से ये बच्चे किस कदर नाराज़ नज़र आ रहे है।