Monday, August 7th, 2017
Flash

पाकिस्तान में हिन्दू मंत्री! 20 साल बाद इस मज़हब को मौका




PoliticsWorld

Sponsored

पाकिस्तान के पीएम शाहिद खाकन अब्बासी के कैबिनेट ने शुक्रवार को शपथ ली और इस बार कैबिनेट में हिंदू सांसद दर्शन लाल को भी शामिल किया गया। दर्शन लाल पाकिस्तान सरकार में पिछले 20 साल से ज्यादा समय बाद शामिल किए जाने वाले पहले हिंदू हैं। राष्ट्रपति ममनून हुसैन ने 47 सांसदों को कैबिनेट मंत्री की शपथ दिलाई, इनमें से 19 राज्यमंत्री हैं।

पेशे से डॉक्टर हैं 65 वर्षीय लाल

एक सरकारी अधिकारी के मुताबिक, दर्शन लाल को पाकिस्तान के चारों प्रांतों के बीच समन्वय का प्रभारी बनाया गया है। 65 वर्षीय लाल पेशे से डॉक्टर हैं और फिलहाल सिंध प्रांत में मीरपुर मथेलो शहर में प्रैक्टिस कर रहे हैं। साल 2013 में वह PML-N पार्टी की टिकट पर माइनॉरिटी कोटे से दूसरी बार सांसद चुने गए थे।

ख्वाजा आसिफ को विदेश मंत्री

नवाज शरीफ के कैबिनेट में रक्षा और ऊर्जा मंत्रालय संभालने वाले ख्वाजा आसिफ को अब्बासी ने विदेश मंत्री चुना है। पाकिस्तान सरकार में साल 2013 से ही कोई विदेश मंत्री नहीं था। पाकिस्तान की पूर्व विदेश मंत्री हीना रब्बानी खर थी।

पाकिस्तान की सुप्रीम कोर्ट ने नवाज शरीफ को बीते हफ्ते पनामा पेपर्स लीक मामले में भ्रष्टाचार का दोषी मानकर पीएम पद से बर्खास्त कर दिया था। इसके बाद शाहिद खाकन अब्बासी को नया पीएम बनाया गया है।

Sponsored



Follow Us

Young Blogger

Dont miss

Loading…

Subscribe

यूथ से जुड़ी इंट्रेस्टिंग ख़बरें पाने के लिए सब्सक्राइब करें

Subscribe

Categories