पंजाब सीएम को राजनाथ का आदेश, सीमा से सटे गांव खाली करवाएं
देश में हुए आतंकी हमलों का भारत ने पाक को करारा जवाब दिया है। भारतीय सेना ने बुधवार देर रात पाकिस्तान के करीब 35 आतंकवादियों को मार गिराया हैं। भारत की इस जवाबी कार्रवाई के बाद सीमा से सटे जम्मू कश्मीर पंजाब सहित अन्य इलाकों पर हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। इसी के चलते गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल को फोन किया है। सूत्रों के अनुसार राजनाथ ने सीमा से सटे 10 कि.मी. तक के सभी गांव, स्कूल खाली कराने के आदेश दिए हैं। सावधानी बरतने के लिए राजनाथ ने सीएम बादल को इन इलाकों के स्कूलों के सभी स्कूलों को बंद रखने की हिदायत दी हैं।
अगले 48 घंटे हैं अहम
सेना की मानें तो सर्जिकल आप्रेशन के बाद अगले 48 घंटे बेहद अहम हैं, पाकिस्तान की ओर से जवाबी कार्रवाई की जा सकती है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पंजाब सरकार ने अलर्ट के चलते बार्डर एरिया खाली करवाने शुरू कर दिए हैं। वहीं दूसरी ओर सर्जिकल स्ट्राइक के चलते पी.एम. मोदी ने भी ऑल पार्टी मीटिंग बुलाई है।