घर पर कैसे करें हेयर स्पा, जानें आसान तरीके
लोग बालों की समस्या से परेशान होते हैं। इसके लिए वे महीने में एक या दो कई बार तो तीन बार पार्लर जाकर हेयर स्प लेते हैं। लेकिन आप चाहें तो हेयरस्पा का ट्रीटमेंट घर में ही ले सकती हैं। आप सोच रही होंगी ये कैसे मुमकिन है। हेयर एक्सपर्ट विकास बंसल कहते हैं कि हेयर स्पा रेगुलर लेने से बालों की रिपेयरिंग होती है और वे सुदंर बनते हैं। विशेषज्ञ बता रहे हैं घर में हेयर स्पा लेने के बिल्कुल आसान से तरीके।
स्टेप-1
सबसे पहले मसाजिंग होती है। इसके लिए आप अपनी पसंद के अनुसार तेल सिलेक्ट कर सकती हैं। अगर बाल नॉर्मल हैं तो नारियल, बदाम का तेल बेस्ट रहेगा। बाल रूखे या ऑयली हैं तो बादाम का तेल लगाएं। तेल गर्म करके 15 मिनट तक बालों की मसाज करें। इससे सिर में ब्लड सकुर्लेशन बढ़ेगा।
स्टेप- 2
अब स्टीम दें। बालों को दो तरह से स्टीम दिया जा सकता है। एक तो आप ऐसा स्टीमर यूज करें तो खासतौर से इसी के लिए बना हो। 15 मिनट तक स्टीम देने के लिए बालों में तेल जरूर लगा होना चाहिए। आप एक और तरह से भी स्टीम दे सकती हैं। पानी उबालें, तोलिया डुबोंए और निचोड़ें। अब तौलिया को 15 मिनट तक बालों में लगाए रखें। इससे तेल आसानी से सिर के अंदर चला जाएगा।
स्टेप-3
बालों को स्टीम देने के बाद उन्हें अच्छे से साफ करना है। बालों को शैंपू से धोकर कंडीश्रर लगाएं।
स्टेप-4
अब बालों में हेयर मास्क लगाएं। वैेसे तो मार्केट में कई हेयरमास्क मिल जाएंगे लेकिन घर मे ही हेयरमास्क बनाना चाहती हैं तो केले या अंडा का बनाएं।
स्टेप- 5
हेयर मास्क लगाने के बाद बालों को फिर से शैंपू से धोना न भूलें। इस दौरान शैंपू ज्यादा मात्रा में लगाने की जरूरत नहीं है। लीजिए हो गया आपका हेयर स्पा घर में ही।
|