होंडा का नया रिकॉर्ड, बनाई 1.5 करोड़ वीं एक्टिवा
दूसरी सबसे बड़ी दोपहिया निर्माता कंपनी होंडा ने आज 1.5 करोड़वां एक्टिवा स्कूटर बनाकर इस श्रेणी में कीर्तिमान हासिल कर लिया है। आपको बता दें कि होंडा एक्टिवा न केवल देश में ही बिकने वाला दोपहिया है , बल्कि पूरे विश्व में इसकी अच्छी खासी डिमांड है।
होंडा मोटरसाइकल और स्कूटर इंडिया के एक बयान में कहा गया हैकि 2001 में लांच होने के बाद से अब तक 1.5 करोड़ एक्टिवा बन चुकी हैं। उस साल इसकी 55 हजार यूनिट्स बिकी थीं। 2012-13 में इसकी बिक्री 10 लाख सालाना पर पहुंच गई। पिछले वर्ष इसकी वर्ष 27.59 लाख रही। बता दें कि अब तक कोई अन्य कंपनी इतनी संख्या में दोपहिया की बिक्री नही कर सकी है। देश में पहली बार किसी स्कूटर ब्रांड का उत्पादन डेढ़ करोड़ तक पहुंचा है।
एक्टिवा देश में सबसे ज्यादा बिकने वाला दोपहिया ब्रांड है, जिसने 2016-17 में 27,59 यूनिट्स की कमाई की है। खास बात ये है कि इसने अपने प्रतिद्वन्दी स्पेंलडर को भी मात दे दी है। एचएमएसआई के अध्यक्ष और मुख्य कार्यकारी अधिकारी मिनोरू काटो ने बताया है कि डेढ़ करोड़ वें एक्टिवा को उसके गुजरात स्थित संयंत्र में रोल आउट किया गया। उन्होंने ये भी कहा कि विकासशील अर्थव्यवस्था वाले भारत जैसे देश थाइलैंड और इंडोनेशिया पहले ही स्कूटर को अपना चुके हैं। अब भारत भी इसे अभूतपूर्व गति से अपना रहा है।
- - Advertisement - -