हांगकांग ने भारत को दिया बड़ा झटका, वापस ले ली ये सुविधा
हांगकांग की ओर से भारत को एक बड़ा झटका लगा है। दरअसल, हांगकांग ने भारत से मुफ़्त वीजा सुविधा वापस ले ली है। जिसके मुताबिक, हांगकांग जाने वाले भारतीयों को पहले रजिस्ट्रेशन करना होगा। बता दें कि इस बात की जानकारी हांगकांग इमिग्रिशन डिपार्टमेंट ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर दी है।
एक बयान जारी कर डिपार्टमेंट की ओर से कहा गया है कि, ”भारतीय नागरिकों के लिए आगमन पूर्व रजिस्ट्रेशन 23 जनवरी से लागू होगा। रजिस्ट्रेशन की ऑनलाइन सर्विस शुरू कर दी गई है। भारतीय नागरिकों के लिए हांगकांग में प्रवेश करने के लिए ऑनलाइन आगमन पूर्व रजिस्ट्रेशन ज़रूरी होगा।” हालांकि इस बयान में आगे कहा गया है कि यह हवाई मार्ग से सीधे ट्रांजिट करने वाले भारतीय नागरिकों और हवाई अड्डा ट्रांजिट क्षेत्र नहीं छोड़ने वालों के लिए ज़रूरी नहीं है।
भारत के 5 लाख से ज़्यादा लोगों पर पड़ेगा असर
हांगकांग के इस फ़ैसले से भारत के दस लाख से अधिक लोग प्रभावित होंगे। जो बिज़नेस और छुट्टियां बिताने के लिए हांगकांग जाते हैं। बता दें कि अब तक हांगकांग भारतीयों को बिना वीजा के केवल वैध पासपोर्ट पर 14 दिनों तक रहने की इजाजत देता था।
हांगकांग ने क्यों ख़त्म की यह सुविधा ?
जानकारों की माने तो हांगकांग के इस फ़ैसले के पीछे चीन का दबाव है। हालांकि इस सुविधा को ख़त्म करने के पीछे हांगकांग ने बताया है कि उसके देश में शरण की चाहत रखने वाले भारतीयों की संख्या में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है। जबकि इस मसले पर भारतीय अधिकारियों का कहना है कि हांगकांग शरण का बहाना बना रहा है। शरण चाहने वाले भारतीयों की संख्या बेहद कम है।
- - Advertisement - -
- - Advertisement - -