प्रियंका बनी दुनिया की सबसे हॉटेस्ट वुमन
बॉलीवुड में अपना जलवा दिखाने के बाद अब हॉलीवुड मे कमाल दिखाने वाली प्रियंका चोपड़ा वर्ल्ड की सबसे हॉटेस्ट वुमन बन गई है। एक विदेशी मैग्जीन ने उन्हे हॉटेस्ट वुमन इन द वर्ल्ड चुना है। प्रियंका को उनकी हॉटनेस और सेक्सी इमेज की वजह से मैक्सिम इंडिया मैग्जीन ने इस सम्मान से नवाजा हैं।
मैक्सिम मैग्जीन की इस कॉम्पीटिशन में प्रियंका का मुकाबला विश्व की 100 महिलाओं से था। मैग्जीन ने इस लिस्ट में 100 अन्य महिलाओं को भी रखा था लेकिन अतंतः प्रियंका चोपड़ा को इस सम्मान से नवाजा गया। प्रियंका पहले भी इस मैग्जीन के कवर पेज पर जगह पा चुकी हैं। साल 2011-13 में प्रियंका को मैक्सिम इंडिया ने चुना था।
पसंद की ख़बरों के लिए करें |