घर बैठे ऐसे रखें बैंक बैलेंस पर नज़र, बचें ठगी से
ठगी से बचने के लिए इन बातों का तो आपको विशेष ध्यान रखना ही है साथ ही एक और जानकारी हम आपके लिए लाए हैं।
क्या आप जानते हैं कि सभी बैंक अपने ग्राहकों को घर बैठे अपने बैंक बैलेंस की जानकारी प्राप्त करने की सेवा देते हैं। यदि आपने अपने मोबाइल नंबर को बैंक में रजिस्टर करवाया है तो आप बैंक को मिस्ड कॉल करके फ्री में अपने बैंक एकाउंट बैलेंस की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
इन नंबरों पर करें मिस्ड कॉल
1. आई. सी. आई. सी. आई. बैंक
02230256767 : इस नंबर पर आका किया गया कॉल अपने आप डिसकनेक्ट हो जायेगा और उसके बाद आपको बैंक से मैसेज के माध्यम से अपने एकाउंट के बैलेंस की जानकारी मिल जाएगी।
2. स्टेट बैंक ऑफ इंडिया
एस.बी.आई. क्विक नाम की सेवा के माध्यम से आप स्टेट बैंक की कई बैंकिंग सेवाओं का लाभ मिस्ड काल के माध्यम से उठा सकते हैं, जैसे शेष राशि की जानकारी, मिनी स्टेटमेंट। इस सेवा का लाभ उठाने के लिए आपका मोबाइल नंबर बैंक में रजिस्टर होना चाहिये और आपको एक बार REG खाता संख्या (REG स्पेस खता संख्या) लिख कर 09223488888 पर मैसेज भी करना होगा। एक बार रजिस्ट्रेशन होने के बाद आप निम्न नंबरों पर मिस्ड काल करके इन बैंकिंग सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं-
09223766666 : अपने खाते में शेष राशि की जानकारी
09223866666 : मिनी स्टेटमेंट, पिछले पांच लेन-देन की जानकारी
3. एक्सिस बैंक
1800 419 5959 : अपने खाते में शेष राशि की जानकारी
1800 419 6969 : मिनी स्टेटमेंट
4. कोटक महिंद्रा बैंक
1800 102 6022 : अपने खाते में शेष राशि की जानकारी