खराब भी हो सकता है अंडा, 3 उपायों से करे चेक
अंडे खाना आजकल बहुत आम बात हो गई है। आपमें से भी कई लोग ऐसे होंगे जो रोजाना अंडों का सेवन करते होंगे लेकिन क्या आपने कभी चेक किया कि अंडा ठीक है या खराब है। कई लोग है जो अंडों को चेक किए बिना ही उनकी डिश बना लेते है। जैसे आमलेट बनाना है तो तुरंत अंडे को फोड़ा और बना लिया इसमें हम उसे कभी चेक नहीं करते कि अंडा सही है या खराब है। यहां हम आपको कुछ ऐसे ही टिप्स बताने वाले है जिन्हें पढ़कर आप जान जाएंगे कि सही अंडे को कैसे चेक करें।
1. ठंडे पानी में डुबाए
अंडों से कई लोग अक्सर खेलने लगते है कई लोग उन्हें पानी में भी डुबा देते है। लेकिन आपको बता दें कि पानी में डुबाकर अंडे को टेस्ट किया जा सकता है। पानी में ये पता लगाया जा सकता है कि अंडा खराब है या नहीं। टेस्ट करने के लिए अंडे को ठंडे पानी के एक गिलास या कटोरी में डुबाए और फिर देखें क्या होता है?
आप जब अंडे को डुबाएंगे तो पाएंगे कि अंडा पानी में डूब जाता है। अगर अंडा पानी में डूब गया है तो आप उसे खा सकते है वो सुरक्षित है। लेकिन अगर अंडा पुराना है तो वो पूरी तरह डुबेगा नहीं। पुराने अंडे और खराब अंडे अक्सर नहीं डूबते। आपको बता दें कि एक हफ्ते से ज़्यादा पुराने अंडों का सेवन न ही करें तो बेहतर होगा।
2. हिलाकर देखे
जब भी आपको शंका हो कि अंडा सही है या नहीं तो एक बार उसे हिलाकर जरूर चेक करें। जब आप उसे हिलाएंगे तो पाएंगे कि इसमें से आवाज आ रही है। अगर आवाज आती है तो अंडा खराब हो चुका है और आपको इसका सेवन नहीं करना चाहिए अगर आपके अंडे को हिलाने से आवाज नहीं आती है तो अंडा सुरक्षित है आप इसे खा सकते है।
3. तोड़कर पता लगाए
अंडे को जब भी तोड़ा जाए तब भी आप पता लगा सकते है कि उसे खा सकते है या नहीं। अंडे को तोड़ने के बाद आप देखें कि
-अंडे का योक थोड़ा सा ग्लोब शेप में है और अंडे का सफेद हिस्सा उस योक के पास है तो इसका अर्थ है कि अंडा ताजा है।
-अगर योक नीचे बैठा हुआ है और सफेद हिस्सा ट्रांसपेरेंट है, लेकिन साथ ही वह एक साथ है, तो इसका अर्थ है कि अंडा थोड़ा पुराना है लेकिन उसका सेवन किया जा सकता है।
-अगर योक सपाट है और सफेद हिस्सा पानी की तरह है तो अंडा खराब हो चुका है इसका सेवन नहीं किया जाना चाहिए।
- - Advertisement - -