कैसे बचे साल के पहले चंद्र ग्रहण से
चंद्र ग्रहण वैसे तो हर साल होता है। लेकिन इस साल के चंद्र ग्रहण का कोई खासा प्रभाव नहीं होगा। वैसे तो यह एक खगोलीय घटना है लेकिन बहुत से लोग इसे ज्योतिष और धर्म की नजर से भी देखते हैं और ग्रहण को अच्छा नहीं माना जाता। लेकिन साल का पहला चंद्र ग्रहण उपछाया चंद्रग्रहण है। जिस कारण से इसका कोई खास प्रभाव नहीं होगा। लिहाजा इस चंद्र ग्रहण में सूतक नहीं लगेगा। वैसे साल 2017 का पहला चंद्र ग्रहण 11 फरवरी शनिवार को सुबह 4 बजे लगने वाला है।
चंद्रग्रहण को लेकर आमतौर पर लोगों में कई तरह की भ्रांतियां रहती हैं। कई तरह के शकुन-अपशकुन इससे जोड़कर देखे जाते हैं। माना जाता है कि सभी 12 राशियों पर चंद्रग्रहण का असर पड़ता है। वैसे इस साल चंद्र ग्रहण दो बार लगेगा। पहला चंद्रग्रहण 11 फरवरी को तड़के 04.06.26 बजे शुरु होगा। 06.14.39 बजे ग्रहण अपने चरम पर रहेगा और 08.22.53 बजे समाप्त होगा। वहीं इस साल फरवरी 2017 में ही सूर्य ग्रहण भी लगने वाला है जो 26 फरवरी को पड़ेगा। लेकिन यह सूर्य ग्रहण भारत में नहीं दिखाई देगा।
कैसे होता है चंद्रग्रहण
चंद्रग्रहण एक खगोलीय स्थिति है। इसमें चंद्रमा, पृथ्वी के और पृथ्वी, सूर्य के चारों ओर चक्कर काटते हुए एक सीधी रेखा में आ जाते हैं। जब पृथ्वी सूर्य और चंद्रमा के बीच आती है और चंद्रमा पृथ्वी की उपछाया से होकर गुजरता है तो उसे चंद्र ग्रहण कहा जाता है। ऐसा केवल पूर्णिमा को ही संभव होता है, इसलिए चंद्र ग्रहण हमेशा पूर्णिमा को ही होता है।
कहां कहां दिखेगा चंद्र ग्रहण
11 फरवरी को लगने वाला यह ग्रहण भारत सहित एशिया, यूरोप, उत्तरी अमेरिका, दक्षिण अमेरिका के भी अधिकतर देशों में दिखाई देगा। 7 अगस्त को लगने वाला आंशिक चंद्र ग्रहण भी भारत में देखा जा सकेगा।
क्या करें, क्या ना करें
– फिर चाहे चंद्र ग्रहण हो या सूर्य ग्रहण, इस दौरान पूजा पाठ करें और घर को शुद्ध रखें।
– चाकू, कैंची, सूई-धागे का प्रयोग ना करें। यह नियम खासतौर पर गर्भवती महिलाओं पर लागू होता है।
– ग्रहण के दौरान घर से बाहर ना निकलें।
– ऊंचे स्वरों में मंत्रों का जाप करें। ऐसा करने से आसपास की नकारात्मक ऊर्जा से छुटकारा मिलता है।
-अपने मन में गलत भावनाओं को न पनपने दें। इस दिन ब्रह्मचर्य का पालन करें और अपने आराध्य देव का ध्यान लगाएं।
-आटा, चावल, चीनी, श्वेत वस्त्र, साबुत उड़द की दाल, सतनज, काला तिल, काला वस्त्र आदि किसी गरीब जरुरतमंद को दान करें।
- - Advertisement - -