यहां 60 साल की उम्र में भी औरतें दिखती हैं जवान
- - Advertisement - -
हर इंसान चाहता है कि उसका पार्टनर खूबसूरत हो लेकिन खूबसूरती तो कुछ ही दिन की होती है इसके बाद तो बुढ़ापा आ जाता है और आपकी खूबसूरती कही हो जाती है। बुढ़ापे के नाम से ही कई खूबसूरत महिलाओं को डर लगने लगता है। वो अपना बुढ़ापा छुपाने के लिए तरह-तरह के उपाय करती है लेकिन कुछ नहीं होता जो होना है वो तो होकर ही रहेगा। लेकिन आपको बता दें कि एक जगह ऐसी भी है जहां औरतें 60 साल की उम्र मे भी जवान दिखती है।
जिस उम्र की कल्पना करके लोगों की रूह कांप जाती है। खूबसूरत लोग भी 60 की उम्र के लिए सोचते है कि उनके चेहरे पर इस उम्र में झुर्रियां आ जाएगी, उनकी त्वचा लटक जाएगी और उनकी ज़िन्दगी भी ज़्यादा दिन की नहीं रहेगी। उसी उम्र में पाकिस्तान की एक घाटी के लोग जवान बने रहते है।
पाकिस्तान के काराकोरम में हुंजा घाटी पर बसे लोग 60 से 65 साल तक जवान और खूबसूरत बने रहते है। यहां की महिलाएं 60 साल की उम्र में भी ऐसी लगती हैं मानों उनकी उम्र 30 साल हो। यहां पर एक गजब की बात ये भी है कि यहां की महिलाएं 60 साल की उम्र में भी माँ बन सकती है।
यकीन मानिए हुंजा घाटी की महिलाओं को देखकर हो सकता हैं आप अपना दिल दे बैठे। इन्हें देखकर ऐसा लगता है मानों आसमान से कोई अप्सरा नीचे उतर आई हो। यहां के लोगों की उम्र को जानकर भी आपको आश्चर्य होगा। यहां के लोग 120 साल से भी ज़्यादा जीवन जीते है। इनकी खूबसूरती और जीवन का राज इनकी लाइफस्टाइल में छुपा है।
हुंजा घाटी में बसे इन लोगों की संख्या लगभग 87 हजार है। यहां के लोग खूबानी, मेवे, सब्जियां और अनाज में जौ, बाजरा, और कूट्टू ही खाते है। ये भी वो चीज़ें है जिन्हें वे खुद उगाते हैं। हुंजा के लोग शून्य के भी नीचे के तापमान पर बर्फ के ठंडे पानी में नहाते है। यहां के लोग बिना किसी के बीमारी के मरते हैं और बताया जाता है कि यहां के लोगों 160 साल तक भी ज़िन्दा रहते है।
- - Advertisement - -