धीरे-धीरे पत्थर बन रहा 10 साल का बच्चा, डॉक्टर्स हैं हैरान
डेनवर। यूरोपीय देश कोलारेडो में रहने वाला एक 10 साल का बच्चा जेडेन रॉजर एक दुर्लभ तरह की बीमारी से जूझ रहा है। उसकी त्वचा धीरे-धीरे कड़क होती जा रही है। इससे उसका शरीर पत्थर का बनता जा रहा है।
छीन ली मुस्कान
इस बीमारी ने जेडेन की चेहरे से मुस्कान छीन ली है। इस दुर्लभ बीमारी के अब तक कुल 41 मामले ही दर्ज किए गए हैं। तीन साल पहले उसके माता-पिता ने उसकी त्वचा में कुछ निशान देखे थे, जो कड़क हो रहे थे। अब ये निशान पूरे शरीर में फैल रहे हैं।
कर रही हैं इलाज खोजने की कोशिश
जेडेन को कई डॉक्टरों को दिखाया गया है, जो उसकी बीमारी का इलाज तलाश कर रहे हैं। डॉक्टर उसे कीमोथैरेपी की दवा दे रहे हैं, जिससे उसकी बीमारी के बढ़ने की दर में कमी आई है। कोलाराडो के चिल्ड्रेन्स हॉस्पिटल में डॉक्टर एलिजाबेथ स्वानसन ने बताया कि वह मेडिकल लाइब्रेरी में पढ़कर इस बीमारी का इलाज खोजने की कोशिश कर रही हैं।
फैल रहे हैं निशान
जेडेन के पिता टिम रोजर्स ने बताया कि उसे लगता है कि उसे किसी कठोर सतह पर बांधा जा रहा है। उसके शरीर में पड़ने वाले निशान पैर, पीठ और गर्दन सहित पूरे शरीर में फैल रहे हैं।
|
Samundar ke gahrai mein rahne vala machhli (fish) ka Vaction agar is bachche (child) ko diya jay to, twacha fir patthar se manshpeshi me badal jayga!
Note: Vaction mein only DNA, blood ka chemical bond match honi chahiye.