‘क्या आप वर्जिन हैं?’ इस सवाल पर बहस काफी पुरानी है लेकिन इस बहस ने हाल ही में एक नया मोड़ ले लिया हैं पहले बॉयफ्रेंड अपनी गर्लफ्रेंड से या गर्लफ्रेंड अपने बॉयफ्रेंड से ये सवाल पूछा करते थे लेकिन आजकल ये बताना कर्मचारियों के लिए भी कंपलसरी कर दिया गया है। एक फार्म में एक संस्था के कर्मचारियों को इस बात का जवाब देना होगा कि ‘वो वर्जिन है या नहीं।’
लड़कियों की वर्जिनिटी को लेकर अक्सर लोग सवाल उठाते हैं। इस मुद्दे पर कई सामाजिक कार्यकर्ता लोगों को जागरूक भी कर चुके हैं। मेडिकल फील्ड वाले लोग तो इसे बेहतर तरीके से समझते भी हैं लेकिन हाल ही में एक मेडिकल कॉलेज में ही एक अजीब डिक्लेरेशन देखने को मिला। जिसमें वहां काम करने वाले लोगों को बताना होगा कि क्या वो वर्जिन है।
#Bihar IGIMS Patna asks employees to declare their virginity and number of wives etc in a marital status declaration form pic.twitter.com/7X3kyulFth
— ANI (@ANI_news) August 2, 2017
सुनने में ये काफी अलग है क्योंकि ऐसा पहले कहीं हुआ नहीं लेकिन हाल ही में बिहार के इंदिरा गांधी इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस ने अपने कर्मचारियों से उनकी वर्जिनिटी और निजी जीवन से जुड़े कई अटपटे सवाल पूछे गए हैं। पटना के आईजीआईएमस कॉलेज में अपने कर्मचारियों के मैरिटियल डिक्लेरेशन फॉर्म में पूछा गया कि क्या आप वर्जिन हैं?
आपकी पत्नियां कितनी है
इस फॉर्म में एक सवाल ये भी हैरान करने वाला है कि आपकी पत्नियां कितनी है। अगर आप विवाहित हैं तो आपको बताना होगा कि आपकी पत्नियां कितनी है। इस फॉर्म को लेकर विवाद शुरू हो गया है। कई कर्मचारियों ने ऐसी जानकारियां मांगने को गलत माना है हालांकि कॉलेज प्रबंधन की ओर से इस बारे में कोई सफाई नहीं दी गई है।