IIT बॉम्बे से US में नौकरी पाने वाली पहली लड़की बनी MP की अदिति
- - Advertisement - -
इंदौर। 2013 के जेईई में 6वां रैंक लगाने वाली मध्य प्रदेश की लड़की का नाम आपको याद तो होगी ही। आदिति लड्ढ़ा जिसने जेईई अडवांस्ड क्लियर करके सबको चौंका दिया था। ऑल इंडिया रैंकिंग में वो छवे नंबर पर थीं। अदिति ने उसके बाद आगे की पढ़ाई के लिए आईआईटी बॉम्बे को चुना। तीन साल बाद एक बार फिर उन्होंने इतिहास दोहराया और कैंपस प्लेसमेंट्स के दौरान ऊबर इंटरनेशनल की ओर से अब तक का सर्वाधिक जॉब ऑफर प्राप्त किया।
यूएस में नौकरी पाने वाली पहली लड़की
खबरों के अनुसार एक दिसंबर से शुरू हुए कैंपस प्लेसमेंट्स के दौरान अमेरिका में जॉब के लिए ऑफर पाने वाली अदिति अकेली लड़की हैं। कंप्यूटर साइंस और इंजिनियरिंग डिपार्ट्मेंट में बीटेक के मौजूदा फाइनल इयर में कंप्यूटर साइंस और इंजिनियरिंग (सीएसई) के 90 छात्र थे, जिनमें से लड़कियां महज चार से पांच थीं।
ज्यादातर लड़कियां पढ़ाई में बेहतर
एक प्रफेसर ने बताया कि ज्यादातर लड़कियां पढ़ाई में बेहतर प्रदर्शन कर रही हैं। उन्होंने बताया कि आईआईटी-बी में पढ़ने वाली अन्य लड़कियों के लिए भी लड्ढ़ा रोल मॉडल हैं। जेईई अडवांस्ड 2013 में ऑल इंडिया रैंक(एआईआर) 10 में जगह बनाने वालीं लड्ढ़ा और प्रंजल खरे को ऊबर ने जॉब ऑफर किया है। इस साल अच्छा प्लेसमेंट्स हासिल करने वाली लड़कियों में पलक जैन (जेईई-मैन 2013, एआईआर 3) और चार्मी डेढिया (मुंबई टॉपर, जेईई अडवांस्ड 2013) हैं। दोनों को गूगल ने अपनी इंडिया ऑफस के लिए हायर किया है।
- - Advertisement - -