फ़िल्म पीकू में हीरोइन नहीं हीरो थीं दीपिका
साल 2015 में आई फ़िल्म पीकू में बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने हिरोइन का नहीं हीरो का किरदार निभाया था। दरअसल ये कहना है कल्की कोचलीन का। बता दें कि बॉलीवुड में अपने संजीदा अभिनय के लिए पहचाने जाने वाली एक्ट्रेस कल्की कोचलीन दीपिका पादुकोण की फैन हैं और उन्हें फ़िल्म पीकू में दीपिका के दमदार अभिनय ने काफ़ी प्रेरित किया था। कल्की ने कहा कि, ”फ़िल्म ‘पीकू’ में दीपिका पादुकोण मेरे लिए हीरो हैं। क्योंकि उसके ऊपर पूरी फ़िल्म का भार था। लोग मुझसे पूछते है फिल्म का हीरो कौन है तो मैं बोलती हूं, मैं ही हूं। मेरे ख्याल से हम सब पहले इंसान है, फिर महिला या पुरुष।”
बता दें कि इस फ़िल्म का निर्देशन सूजित सरकार ने किया था। फ़िल्म में अमिताभ बच्चन, दीपिका पादुकोण और इरफान खान मुख्य भूमिका में नज़र आएं थे।
लड़को से कम नहीं हैं लड़कियां
बता दें कि हाल ही में कल्कि ने एक कार्यक्रम में कहा कि, ”महिलाओं को हमेशा ही ‘जेंडर स्टीरियोटाइप’ किया जाता रहा है। जैसे लड़की मोटरसाइकिल नहीं चला सकती। इसके कारण पुरुष भी स्टीरियो टाइप हो जाता है और उससे उम्मीद की जाती है लड़का माचो होना चाहिए। कल्की ने कहा कि “लड़कियों को रोना नहीं चाहिए। अपनी स्थिति को हम बदल सकते हैं। हम धीरे धीरे बदल भी रहे हैं।”
- - Advertisement - -
- - Advertisement - -