इस महिला ने एलियन जैसे बच्चे को दिया जन्म
- - Advertisement - -
एक महिला के लिए मां बनना सबसे सुखद अनुभव होता है। बच्चे को देखकर उसकी खुशी का ठिकाना नहीं रहता है। लेकिन पटना में एक मां ने जब बच्चे को जन्म दिया तो वह डर गई। दरअसल, शनिवार सुबह करीब 8 बजे पटना के पालीगंज हॉस्पिटल में महिला ने जिस बच्चे को जन्म दिया वह साधरण बच्चे की तरह नहीं बल्कि एक एलियन की भांति दिखाई दे रहा था। इस बच्चे को देखकर मां के साथ हॉस्पिटल स्टॉफ भी चौंक गया। हालांकि भले ही यह महिला बच्चे को देखकर डर गई लेकिन फिर भी उसने बच्चे को अपनी गोद में लिया। इसके बाद वह अपने पति के साथ बच्चे को लेकर घर चली गई।
बच्चे के कई हिस्से नहीं हो पाएं थे डेवलप
एक हिन्दी अखबार के मुताबिक, महिला की डिलिवरी कराने वाली डॉक्टर का कहना है कि हो सकता है कि मां-बाप के जीन में हुए म्यूटेशन के कारण बच्चे का ऐसा रूप हुआ हो। बच्चे के शरीर के ऊपर किराटिम लेयर होता है, जिससे बच्चे की त्वचा ऑक्सीजन नहीं ले पाती है। बच्चे का रंग जहां हरा था, वहीं उसके शरीर पर कछुए की तरह धारीदार आकृति बनी हुई थी। उसका सिर भी पूरी तरह से डेवलप नहीं पाया था।
इतना ही नहीं बच्चे का मुंह भी काफ़ी बड़ा था, लेकिन कानों का विकास नहीं हुआ था। आंखें भी पूरी तरह से नहीं बन पाई थी, जिसकी वजह से वो पूरी लाल दिखाई दे रहीं थी। इस मामले पर डॉक्टर का कहना है कि पहले भी इस तरह के मामले आ चुके हैं। वहीं एक दूसरे डॉक्टर ने इसे हर्लेक्विन इचथिस्योसिस बीमारी बताया है। डॉक्टर के मुताबिक तकरीबन 10 लाख बच्चों में से कोई एक बच्चा ऐसा होता है।
बच्चे को देखने के लिए उमड़ी भीड़
जब आसपास के लोगों को इस मामले की सूचना मिली तो वह बच्चे को देखने के लिए उत्सुक हो गए। बच्चे को देखने के लिए लोगों का हूजुम इकट्ठा हो गया।
- - Advertisement - -