भारत दौरा करने आया ये पाकिस्तानी हिन्दू क्रिकेटर, उठे कई सवाल
कराची। पाकिस्तान क्रिकेट टीम से बैन किए गए लेग स्पिनर और हिन्दू क्रिकेटर दानिश कनेरिया एकाएक अपने परिवार के साथ भारत भ्रमण करने के लिए निकल पड़े हैं। उनके इस तरह से अचानक भारत आने से हर कोई दंग रह गया है लेकिन उनके बड़े भाई का कहना है कि वे भारत अपने धार्मिक कामों को करने के लिए गए हैं।
दानिश ने अपनी पत्नी, बच्चे और मां के साथ रविवार रात को भारत के लिए उड़ान भरी। उनके इस दौरे से यह कयास लगाए जा रहे हैं कि यह प्रतिबंधित खिलाड़ी अपनी आजीविका के लिए भारत गया है और वह वहीं पर बसना चाहता है। ऐसा माना जा रहा है कि कनेरिया इस समय कोच्चि में है।
The sole purpose of traveling to India, along with the family, is to pay visit to holy places. I will return to Pak in a week or ten days.
— Danish Kaneria (@iDanish_Kaneria) May 31, 2016
भारत पहुंचने के बाद कनेरिया ने कहा, ’मैं और मेरा परिवार कुछ धार्मिक कार्यों के लिए भारत आया है जिसमें तकरीबन दस दिन का समय लगेगा। लेकिन हमारी वापसी की तारीख अभी तय नहीं है।’ हालांकि कनेरिया के बड़े भाई विक्की कनेरिया का कहना है कि वे धार्मिक कारणों से भारत का दौरा करने गए हैं।
Visited Sri Shirdi Sai Temple today. pic.twitter.com/1kAeuD73xh
— Danish Kaneria (@iDanish_Kaneria) June 1, 2016
विक्की कराची की एक तेल कंपनी में काम करते हैं। पाकिस्तान की तरफ से 61 टेस्ट मैच खेलने वाले कनेरिया पर 2012 में इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने स्पॉट फिक्सिंग के लिए आजीवन प्रतिबंध लगा दिया था। कनेरिया के भारत दौरे को लेकर इसलिए भी कयास लगाये जा रहे हैं क्योंकि उन्होंने इस साल के शुरू में कहा था कि हिन्दू होने के कारण उन्हें भारत में सही न्याय मिलता।
My endorsement for peace and harmony through cricket. pic.twitter.com/JC2vHTgvp5
— Danish Kaneria (@iDanish_Kaneria) May 24, 2016
उन्हें पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) से मदद नहीं मिली और उन्होंने कहा था कि अगर वह हिन्दू नहीं होते तो क्रिकेट बोर्ड उनके मामले को अलग ढंग से संभालता। पाकिस्तानी स्पिनर ने इस साल अप्रैल में प्रधानमंत्री नवाज शरीफ को भी पत्र लिखा था लेकिन उनकी तरफ से कोई जवाब नहीं मिलेन के कारण वह निराश थे।
|