Monday, September 4th, 2017 06:57:11
Flash

पांच सबसे ज्यादा भ्रष्ट देशों में “भारत” टॉप पर




पांच सबसे ज्यादा भ्रष्ट देशों में “भारत” टॉप परPolitics

Sponsored




दुनिया में कई देश हैं जो भ्रष्टाचार के मामले में बहुत ऊपर हैं। जहां रिश्वत बिना कोई काम होता नहीं। लेकिन आपको जानकर ये आश्चर्य होगा कि भारत उन देशों में से एक है, जो सबसे ज्यादा भ्रष्ट हैं। इस मामले में भारत एशिया के पांच भ्रष्टाचारी देशों में टॉप पर है। दरअसल, फोर्ब्स ने एशिया के 5 भ्रष्ट देशों की सूची जारी की है, जिसमें भारत पहले स्थान पर है। फोर्ब्स ने मार्च 2017 की पुरानी स्टोरी को फिर से ट्वीट किया है।

ट्रांसपैरेंसी इंटरनेशनल के एक 18 महीने के सर्वे में बताया गया है कि भ्रष्टाचार को खत्म करने के मामले में अभी भी बहुत काम करना बाकी है। एशिया प्रशांत क्षेत्र के 16 देशों के 20,000 से अधिक लोगों से बात करने के बाद पाया गया कि चार लोगों में से एक से ज्यादा लोगों ने सरकारी सेवाओं का इस्तेमाल करने के लिए घूस दी।

फोर्ब्स ने एशिया के पांच सबसे भ्रष्ट देशों की सूची जारी की है, जिसमें म्यांमार, थाईलैंड, वियतनाम, पाकिस्तान और भारत शामिल है। इस सर्वे में सामने आया है कि भारत में 69 फीसदी पाकिस्तान घूसखोरी पांच सार्वजनिक क्षेत्रों  में होती है। इनमें स्कूल, हॉस्पिटल, पहचान पत्र बनाने, पुलिस और यूटीलिटी सर्विस प्रमुख हैं और इन संस्थाओं में आधे से ज्यादा लोगों का काम घूसखोरी की वजह से ही होता है। भारत घूसखोरी और भ्रष्टाचार में वियतनाम के बहुत करीब है। वहीं पाकिस्तान घूसखोरी में चौथे नंबर पर है। यहां 40 फीसदी घूसखोरी होती है।

20 हजार से ज्यादा लोगों से बात कर तैयार हुई रिपोर्ट-

18 महीने से ज्यादा चले इस सर्वे में 16 देशों 20 हजार से ज्यादा लोगों से बात करके रिपोर्ट तैयार की गई है। 16 देशों में ये सर्वे किया गया। सर्वे में पता चला कि भारत में स्वास्थ्य मामलों में 59 फीसदी और पब्लिक स्कूलों में 58 फीसदी घूसखोरी होती है और यह 168 देशों में किए गए सर्वे में सबसे ज्यादा है।

Sponsored



Follow Us

Yop Polls

तीन तलाक से सबसे ज़्यादा फायदा किसको?

Young Blogger

Dont miss

Loading…

Subscribe

यूथ से जुड़ी इंट्रेस्टिंग ख़बरें पाने के लिए सब्सक्राइब करें

Subscribe

Categories