भारत दुनिया की 6वीं महाशक्तिः US मैगजीन
- - Advertisement - -
वॉशिंगटन। अमेरिकी मैगजीन चर्चिच फॉरन पॉलिसी के अनुसार भारत दुनिया की छठवीं महाशक्ति के रूप में उभरा है। मैगजीन ने 2017 में दुनिया की 8 महाशक्तियों में से भारत को छठे स्थान पर रखा है। इस लिस्ट में अमेरिका को टॉप पर रखा गया है, जबकि चीन और जापान संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर हैं। रूस चौथे स्थान पर है, वहीं जर्मनी को पांचवें पायदान पर रखा गया है। इसके बाद भारत का नंबर आता है। बड़े तेल निर्यातक देशों में से एक ईरान को 7वीं रैंक दी गई है, जबकि इस्राइल 8वें नंबर पर है।
अमेरिकी मैगजीन ने दुनिया की 8 महाशक्तियों पर प्रकाशित अपनी सालाना रिपोर्ट में लिखा है कि, जापान की तरह ही भारत भी दुनिया की महाशक्तियों में बड़ा स्थान हासिल करने की राह पर है। लेकिन अभी भी भारत दुनिया के मंच पर अपनी दुर्लभ और मजबूत स्थिति रखता है। मैगजीन के मुताबिक सबसे बड़े लोकतंत्र भारत में अंग्रेजी बोलने वाली दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी आबादी बसती है। इसके अलावा भारत तेजी से बढ़ती इकॉनमी के चलते भी वैश्विक मंच पर उभर रहा है।
मैगजीन के मुताबिक भू-राजनीतिक मोर्चे पर चीन, जापान और अमेरिका जैसे देश भारत के साथ काम करने को उत्सुक हैं। एशिया में अपनी रणनीति के तहत सभी महाशक्तियां भारत को साथ लेकर चलना चाहती हैं। यूरोपियन यूनियन और रूस भारत के साथ बड़े रक्षा और व्यापारिक समझौते करने को आतुर हैं।
- - Advertisement - -