पाक को भारत का मुंहतोड़ जवाब, LOC पर 7 जवानों को किया ढेर
- - Advertisement - -
भारत और पाकिस्तान बार्डर पर लगातार तनाव बढ़ता जा रहा है। सर्जिकल स्ट्राइक के बाद पाकिस्तान लगातार सीज़फायर का उल्लंघन कर रहा है। लेकिन बीते रविवार को देर रात भारत ने पाकिस्तान को उसी की भाषा में जवाब देने के लिए भिम्बर सेक्टर में फायरिंग की। इस फायरिंग में पाकिस्तान के सात सैनिक मारे गए हैं।
ख़ास बात यह है कि इस बात की पुष्टि पाकिस्तान की मिलिट्री मीडिया विंग (ISPR) की ओर से की गई है। एक बयान जारी कर पाकिस्तान की इस एजेन्सी ने बताया कि, ”पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में भारत ने सीज़फायर वायलेशन किया। भारत की तरफ से एलओसी पर फायरिंग की गई, मोर्टार शेल भी बरसाए गए। जिसमें पाकिस्तान के सैनिक मारे गए।” यह पहला मौका है जब पाकिस्तान की ओर से सार्वजनिक तौर पर अपने नुकसान की पुष्टि की गई है। बता दें कि भिंबर वही इलाका है जहां पर भारतीय सेना ने सर्जिकल स्ट्राइक की थी। यह इलाका पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में आता है।
इससे पहले, उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के केरन सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर किए गए संघर्ष विराम के उल्लंघन में बीते दिनों सेना का एक जवान शहीद हो गया। केरन सेक्टर में पाकिस्तानी सैनिकों ने गोलीबारी कर संघर्ष सीज़फायर तोड़ा था। इस घटना में सेना का जवान हर्शिद बदार्या की जान चली गई। ग़ौरतलब है कि पाकिस्तान सर्जिकल स्ट्राइक के बाद से 286 बार गोलीबारी कर चुका है। इन हमलों में 14 सुरक्षाकर्मियों समेत 26 लोगों की जान चली गई।
- - Advertisement - -
- - Advertisement - -