यूरोप में इंडियन टूरिस्ट की पहली पसंद है फ्रांस
इंडियन टूरिस्ट के लिए यूरोप में यात्रा करने के लिए उनकी पहली पसंद फ्रांस है। जबकि लंदन दूसरे नंबर पर आता है। ब्रिटिश एयरवेज के जारी के सर्वे में ये बात सामने आई है। एयरलाइन्स ने लोगोंं की घूमने की आदतों के बारे में एक सर्वे किया था, जिसमें सामने आया कि 24 प्रतिशत भारतीय यात्री यूरोप में फ्रांस घूमना चाहते हैं। यानि फ्रांस उनकी प्रायोरिटी लिस्ट में रहता है। वहीं 20 प्रतिशत लोगों ने कहा कि वे लंदन घूमने जाना चाहेंगे।
जेमस बांड ने यूको कोहिट कराया-
सर्वे में कहा गया है कि करीब 48 प्रतिशत लोगों ने माना है कि वे पॉपुलर ब्रिटिश फिल्म जेमस बांड की वजह से ही ब्रिटेन जाने के लिए इंस्पायर हुए हैं। वहीं 42 प्रतिशत और 34 प्रतिशत ने हैरी पॉटर और र्शलॉक होम जैसी फिल्मों को इसकी वजह बताया। आपको बता दें कि ब्रिटिश एयरवेज ने फरवरी -मार्च के बीच एशिया के चुनिंदा देशों में ये सर्वे किया था। इसमें 500 यात्रियों से उनके ट्रेवल बिहेवियर के बारे में पूछा गया।
डेविड बैकहम का साथ चाहिए-
ऑनलाइन सर्वे के अनुसार 32 प्रतिशत भारतीयों ने कहा कि वे यात्रा के दौरान सह-यात्री के रूप में ब्रिटेन के मशहूर फुटबॉलर डेविड बैकहम का साथ चाहेंगे।