पाक को हराकर भारत ने जीता महिला एशिया कप टी-20 का खिताब
- - Advertisement - -
कूटनीतिक तौर पर तो पाकिस्तान भारत से मात खा ही रहा है। लेकिन अब पाक खेल में भी भारत से पीछे होता जा रहा है। दरअसल, भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने पाकिस्तान को एशिया कप- 2016 के फाइनल में हरा दिया है। 17 रनों की शानदार जीत के साथ ही टीम इंडिया ने एशिया कप टी-20 का खिताब अपने नाम कर लिया है।
टीम इंडिया ने जीता था टॉस
भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फै़सला किया था। भारत ने 20 ओवर में पांच विकेट पर 121 रन बनाए। वहीं जवाब में पाकिस्तान की टीम इतने ही ओवरों में 104 रन ही बना सकी। इस स्कोर के लिए पाक ने 6 विकेट भी खो दिए। टीम इंडिया ने भारत की तरफ से ओपनर मिताली राज ने शानदार अर्द्धशतक जड़ा। उन्होंने 7 चौकों और एक छक्के की मदद से 65 गेंद में 73 रन बनाए।
टीम ने कुल 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 121 रन बनाए। जवाब में पाकिस्तानी टीम ने नियमित अंतराल पर विकेट गंवाए। टीम जरूरी रन-रेट बरकरार नहीं रख सकी, जिसकी वजह से आखिरी ओवर्स में रिक्वायर्ड रन-रेट बढ़ता चला गया। भारत की तरफ से एकता बिष्ट ने 4 ओवर में 22 रन देकर 2 विकेट लिए। उनके अलावा पाटिल, गोस्वामी, पांडे, प्रीति बोस ने एक-एक विकेट हासिल किया।
- - Advertisement - -