Friday, September 1st, 2017 18:18:58
Flash

इस वीडियो को देखकर बोले शाहरूख ‘ये लड़कियां बस मस्ती करना चाहती हैं’




इस वीडियो को देखकर बोले शाहरूख ‘ये लड़कियां बस मस्ती करना चाहती हैं’EntertainmentViral

Sponsored




शाहरूख खान को बॉलीवुड का किंग ऑफ रोमांस कहा जाता है। उनकी फैन फॉलोविंग सिर्फ इंडिया में ही नहीं बल्कि दूसरे देशों में भी है। उनके डॉयलॉग और उनकी स्टाइल लोग दूसरे देशों में भी कॉपी करते हैं। हाल ही में Twitter पर एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें शाहरूख की फैन कुछ लड़कियां शाहरूख के गाने पर मस्ती करती नज़र आ रही है।

इंडोनेशिया की ये लड़कियां शाहरूख की फैन हैं और उनके गाने ‘डांस पे चांस मार ले’ पर मस्ती करती नज़र आ रही है। इन्हें ये गाना भले ही समझ न आ रहा हो लेकिन इन्हें ये गाना पूरा याद है और इस पर कैसे एक्सप्रेशन देना है ये भी ये बखूबी जानती है। लड़कियों ने शाहरूख को टैग करके ये वीडियो ट्विटर पर शेयर किया था।

ट्वीट में लड़कियों ने लिखा कि ‘‘हम आपसे बहुत प्यार करते हैं शाहरूख’’। वीडियो देखकर शाहरूख काफी खुश हो गए। और उन्होंने भी अपने फैन्स के इस वीडियो को शेयर कर दिया। साथ ही उन्होंने लिखा कि ‘‘ये लड़कियां बस मस्ती करना चाहती हैं।’’ शाहरूख के हाथों ये जवाब पाकर तो ये इंडोनेशियन गर्ल काफी खुश हुई होगी।

 

इंडोनेशिया में ऐसा नहीं है कि पहली बार कोई बॉलीवुड सेलिब्रिटी का क्रेज हो। यहां पर इंडियन टीवी सेलिब्रिटी का भी काफी क्रेज है। आपको शायद विश्वास न हो लेकिन इंडोनेशिया के टीवी सीरियल्स में इंडिया के काफी फेमस टीवी एक्टर काम कर रहे हैं। आपको याद हो तो ‘मेरी आशिकी तुमसे ही’ का रणवीर यानि शक्ति अरोरा और इशानी यानि राधिका मदन भी यहां एक सीरियल में काम कर रहे हैं जो काफी फेमस हुआ है। इस सीरियल का वीडियो आप नीचे देख सकते हैं।

 

Sponsored



Follow Us

Yop Polls

तीन तलाक से सबसे ज़्यादा फायदा किसको?

Young Blogger

Dont miss

Loading…

Subscribe

यूथ से जुड़ी इंट्रेस्टिंग ख़बरें पाने के लिए सब्सक्राइब करें

Subscribe

Categories