IPS अपर्णा ने माउंट एवरेस्ट पर फहराया तिरंगा
महिलाएं आज किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं। भारत की यूपी की अपर्णा कुमार ने शनिवार को विश्व की सबसे उंचा चोटी माउंट एवरेस्ट पर जाकर तिरंगा फहराया हैं। उन्होने भारत के तिरंगे को एवरेस्ट पर शनिवार सुबह 11 बजे लहरा दिया था। उनकी सफलता पर गृहमंत्री राजनाथ सिंह और यूपी के डीजीपी जावीद अहमद ने ट्वीट कर बधाई दी है।
पहलें भी कर चुकी है कई चोटियों को फतह
अपर्णा कुमार यूपी की रहने वाली है। वे 2002 बैच की आईपीएस ऑफिसर हैं। उन्होने माउंट एवरेस्ट से पहले 4 अगस्त को यूरोप की सबसे उंची चोटी एलब्रस पर तिरंगा लहराया था। वे वहां पर माइनस 15 डिग्री के तापमान पर तिरंगा लहराने वाली पहली भारतीय महिला थी। 30 अगस्त 2014 को अफ्रीका की माउंट किलमंजारो किया फतह। 7 नवंबर 2014 को आस्ट्रेलिया की सबसे ऊंची चोटी कारस्टेंज (16023 फिट) पिरामिड किया फतह। 15 जनवरी 2015 को साउथ अमेरिका की माउंट अंकारागुआ पर लहराया तिरंगा। इससे पहले अंटार्कटिका की हाईएस्ट पीक माउंट विन्सन मासिफ (17 हजार फीट) पर तिरंगा लहराया था।