सियाचिन के जवानों को ठंड में रखेगा गर्म इसरों का नया अविष्कार
कुछ दिनों पहले ही भारतीय जवान हनुमनथप्पा बर्फ के नीचे दबे रहने के कारण शहीद हो गए। लेकिन अब भारतीय वैज्ञानिको ने अब एक ऐसे सिंथेटिक मटेरियल बनाया है जिससे जवान भीषण ठंड में भी जवानों को ठंड से बचने में राहत मिलेगी। भारतयी वैज्ञानिको ने एक ऐसी खोज की है जिससे की सियाचिन के जवानों को भीषण ठंड में भी राहत मिलेगी। विक्रम साराभाई स्पेस सेंटर के वैज्ञानिको की टीम ने एक ऐसा मटेरियल तैयार किया है जो विश्व का सबसे हल्का मटेरियल होगा और ठंड में गर्म रखेगा। इसका नाम अभी सिलिका एयरोगेल एवं ब्लू एयर रखा गया हैं
वैज्ञानिको का दावा है कि इस मटेरियल का उपयोग सिर्फ पृथ्वी पर ही नही बल्कि अंतरिक्ष मे भी किया जा सकेगा। इसका कारण है इसकी थर्मल प्रतिरोधी क्षमता जिसके कारण ये पृथ्वी पर ही नही बल्कि अंतरिक्ष में भी उपयोगी हैं। वैज्ञानिको का कहना है कि इसे कही भी लाना ले जाना काफी आसान है और यह इतना हल्का है कि इसे फूल पर भी रखा जा सकता हैं तो भी फूल को कोई नुकसान नही होगा।
वैज्ञानिको की टीम के लीडर के. शिवन का कहना है कि ये मनुष्य द्वारा बनाया गया पहला सबसे हल्का सिंथेटिक मटेरियल है। और हमने इसमें इस बात पर विशेष ध्यान दिया है कि ये भीषण ठंड से बचा सके। इस तरह के सिंथेटिक मटेरियल हमारे देश के जवानों को बचाने के लिए काफी मददगार होंगे।
|