104 सैटेलाइट लॉन्च कर इसरो ने बनाया वर्ल्ड रिकार्ड
भारत ने अंतरिक्ष के क्षेत्र में एक और तरक्की कर ली है और सभी देशों को पीछे करते हुए एक के बाद 104 सैटेलाइट लॉन्च किए हैं। इसरो यानि इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गनाइजेशन ने एक साथ सबसे ज़्यादा सैटेलाइट लॉन्च करने का वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया। अभी तक किसी भी देश ने एक साथ इतने सैटेलाइट लॉन्च नहीं किए हैं। सबसे ज्यादा सैटेलाइट लॉन्च करने का रिकॉर्ड फिलहाल रूस के नाम था।
इन सैटेलाइट्स को बुधवार सुबह 9:28 बजे पीएसएलवी-सी37से लॉन्च किया गया। मंगलवार सुबह 5:28 बजे इसका 28 घंटे का काउंटडाउन शुरू हुआ था। यह लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन स्पेस सेंटर के फर्स्ट लॉन्च पैड से हुई। मिशन में भारत के 3 और अमेरिका की प्राइवेट फर्म्स के 96 सैटेलाइट्स हैं। इनके अलावा 1-1 सैटेलाइट इजरायल, कजाकिस्तान, नीदरलैंड्स, स्विट्जरलैंड और यूएई का है।
पहले 23 सैटेलाइट भेज चुका है इसरो
इसरो ने इससे पहले साल 2008 में और 2015 में एक साथ 23 सैटेलाइट लॉन्च किए थे। हाल ही में भेजे गए सैटेलाइट में सबसे पहले 714 किलो के कार्टोसेट-2 सीरीज के सैटेलाइट को अर्थ ऑर्बिट में छोड़ा जाएगा। इसके बाद 664 किलो वजनी बाकी 103 नैनो सैटेलाइट्स को धरती से 520 किलोमीटर दूर सन ऑर्बिट में सेट कर दिया जाएगा।
- - Advertisement - -
कार्टोसेट-2 से क्या फायदा मिलेगा?
इसरो ने एक साथ 104 सैटेलाइट भेजकर एक उपलब्धि तो हासिल की लेकिन इस उपलब्धि से हमें क्या फायदा होगा इस बात से हम अंजान हैं। आपको बता दें कि इन सैटेलाइट के जरिए भारत को रिमोट सेंसिंग सर्विस में मदद मिलेगी। इसके लिए भेजी गई तस्वीरें कोस्टल एरिया में रोड ट्रैफिक, पानी के डिस्ट्रीब्यूशन, मैप रेग्युलेशन समेत कई कामों के लिए अहम होंगी।