Saturday, September 23rd, 2017 16:05:12
Flash

इवांका ट्रंप ने सुषमा स्वराज को बताया “करिश्माई” विदेश मंत्री




इवांका ट्रंप ने सुषमा स्वराज को बताया “करिश्माई” विदेश मंत्रीPolitics

Sponsored




सोशल मीडिया पर हमेशा एक्टिव रहने वाली भारत की विदेश मंत्री सुषमा स्वराज की हर कोई तारीफों के पुल बांधता है। और करे भी क्यों ना। वे हर मुश्किल में भारतीयों का साथ देती हैं। वे केवल भारतीयों की परेशानी सुनती हैं, बल्कि उनकी समस्या का समाधान भी खोजती हैं। लेकिन अब भारतीय ही नहीं बल्कि अमेरिका के प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप की बेटी इंवाका भी उनकी बड़ी फैन हो गई हैं। उन्होंने सुषमा स्वराज को करिश्माई विदेश मंत्री बताया है।

दरअसल, इन दिनों संयुक्त राष्ट्र महासभा में अमेरिका में मुलाकातों का दौर चल रहा है। जिसमें सुषमा स्वराज भारत का नेतृत्व करने के लिए पहुंची हैं। यहां उन्होंने अमेरिका, जापान के अलावा अन्य देशों के प्रतिनिधित्वों से भी मुलाकात की। लेकिन इन सबके बीच एक मुलाकात बहुत ही खास रही और वो थी इवांका ट्रंप के साथ उनकी मुलाकात।

इवांका और सुषमा स्वराज ने भारत और अमेरिका की महिलाओं के विकास और काम करने की क्षमता को लगाने के लिए उद्योग लगाने की बात की है। इस दौरान इवांका ने सुषमा स्वराज को करिश्माई विदेश मंत्री बताया है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा है कि 28 से 30 नवंबर तक आयोजित होने वाले ग्लोबल एंत्रोप्रेन्योरशिप समिट को भारत और अमेरिका मिलकर आयोजित कर रहे हैं।

Sponsored



Follow Us

Yop Polls

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही जानकारी पर आपका क्या नज़रिया है?

    Young Blogger

    Dont miss

    Loading…

    Subscribe

    यूथ से जुड़ी इंट्रेस्टिंग ख़बरें पाने के लिए सब्सक्राइब करें

    Subscribe

    Categories