Wednesday, August 30th, 2017
Flash

इन शहरों में रोज निकलती है ढेरों नौकरियां




Education & Career

jobs in india

एक अच्छे कॉलेज में पढ़कर अच्छी कंपनी में जॉब करना हर स्टूडेंट का सपना होता है और इसके लिए सब कोशिश भी करते है लेकिन किसी को मिलती है किसी को नहीं मिलती। हर कोई चाहता है कि जहां वो रह रहा है वहीं पर उसे अच्छी जॉब मिल जाए पर जरूरी नहीं कि आपको अच्छी जॉब उसी शहर में मिले हो सकता है कि आपको जॉब के लिए किसी और शहर में जाना पड़े।

देश में भले ही कितने ही युवा पढ़े-लिखे हो लेकिन उन्हे जॉब के लिए बाहर दूसरे शहरों में जाना ही पड़ता है। हम आपको कुछ ऐसे ही शहरों के बारे में बताने जा रहे है जहां पर रोज लाखों नौकरीयां निकलती है और युवाओं और फ्रेशर्स के लिए यहां अच्छा स्कोप हैं।

1. बैंगलोर

banglore

अगर आप आईटी या इंजीनियरिंग में जॉब चाहते है तो आपके लिए कर्नाटक में स्थित आईटी सिटी बैंगलोर से बेहतर ऑप्शन क्या होगा। बैंगलोर में आईटी और इंजीनियरिंग छात्रों के लिए अपने करियर की शुरूआत करने का अच्छा मौका है। यहां पर कई सारी बड़ी मल्टी नेशनल कंपनियां है। जो अच्छी जॉब और सैलरी ऑफर करती है। अधिकतर स्टूडेंट की पसंद इंडिया में बैंगलौर ही रहती हैं। बंगलुरू भारत की कई सरकारी और प्रायवेट कंपनिया है जिनमें रोजाना नौकरीयां निकलती है।

2. मुंबई

Mumbai

बॉलीवुड सिटी के नाम से फेमस मुंबई में भारत की सबसे ज्यादा जनता निवास करती है और इसी के साथ ही यहां पर नौकरीयों की भी भरमार है। यहां पर टेलीविजन, फिल्म मेकिंग, म्यूजिक, एक्टिंग आदि में अगर आप अपना करियर बनाना चाहते है तो मुंबई ही इंडिया में बेस्ट ऑप्शन है। क्योंकि टीवी और सिनेमा की दुनिया यहीं से ही चलती है।

3. दिल्ली

दिल्ली में भी करियर के अच्छे ऑप्शन हैं यहां पर भी आप अपने करियर को अच्छी तरह सेट कर सकतें है। दिल्ली को पॉलिटिक्स की राजधानी भी कहा जाता है यहां पर आप पॉलिटिक्स से सीधे जुड़ सकते है। इसके साथ ही मीडिया फील्ड के लिए भी दिल्ली में अच्छे स्कोप है। इन सबके अलावा यहां पर ऑटोमोबाइल फील्ड में भी आप अच्छा करियर बना सकते है।

4. सूरत

surat

 अगर आप चाहते है कि टेक्सटाइल की फील्ड मे आपकी जॉब लगे तो गुजरात का सूरत आपके करियर को नई दिशा दे सकता है। यहां पर कई टैक्सटाइल मिल है जिनमें जॉब्स के बेहतर ऑप्शन है। इसके अलावा यहां पर डायमंड का बिजनेस भी काफी चलता है।

5. हैदराबाद

hydrabad

आंध्र प्रदेश में स्थित हैदराबाद में भी आईटी स्टूडेंट्स के लिए अच्छे करियर स्कोप है। यहां पर भी ढेरों मल्टीनेशनल कंपनियां है। जहां पर कई सारी वेकेंसिया निकलती है। हैदाराबाद को भी आईटी सिटी के नाम से जाना जाता है। और देश की जीडीपी में इस शहर का मुख्य योगदान है।

6. कोलकाता

kolkata

प. बंगाल की राजनधानी कोलकाता में भी जॉब्स के कई ऑप्शन आपको मिल सकते है। कोलकाता में फूड प्रोसेसिंग, इंजीनियरिंग, ऑटोमोबाइल, टैक्सटाइल, सीमेंट उधोग, फार्मास्यूटिकल जैसे कई ऑप्शन मौजूद है।

7. गुरूग्राम

gurugram

इस शहर में जॉब्स के अच्छे ऑप्शन है इस शहर में कई इंडस्ट्री है। जो जॉब्स के अच्छे ऑप्शन उपलब्ध कराती है। यहां पर टेक्नोलॉजी और आईटी सेक्टर की जॉब्स आए दिन निकलती रहती है।

8. चेन्नई

OLYMPUS DIGITAL CAMERA

साउथ इंडिया की बिजनेस ओरिएंटेड सिटी चेन्नई में भी जॉब्स के अच्छे ऑप्शन अवेलेबल हैं। चेन्नई में कम्यूनिकेशन, हेल्थकेयर, पॉवर, वेस्ट मेनेजमेंट और बैंकिंग सेक्टर की ढेरो जॉब उपलब्ध हैं।

9. चंडीगढ़

chandigarhj

पंजाब की राजधानी चंडीगढ़ पंजाब क्षेत्र में जॉब्स अवेलेबल कराने वाला बेस्ट प्लेस है। यहां पर कई आईटी और टेक्नोलॉजी कंपनिया है।

10 नोएडा

Noida

नौकरियों और इंडस्ट्रीयल क्षेत्र के उद्देश्य से नोएडा की स्थापना की गई थी आज ये एक शहर बनकर उभरा है। यहां पर कई सारी टेक्नोलॉजी, फूड हैंडलिंग, फैब्रिक, जूट कंपनिया यहां पर है जिनमें ढेरों जॉब्स अवेलेबल होती है।

Sponsored



Follow Us

Yop Polls

तीन तलाक से सबसे ज़्यादा फायदा किसको?

    Young Blogger

    Dont miss

    Loading…

    Subscribe

    यूथ से जुड़ी इंट्रेस्टिंग ख़बरें पाने के लिए सब्सक्राइब करें

    Subscribe

    Categories