गंभीर बीमारियों से बचाएंगे ये जूस
- - Advertisement - -
आजकल छोटी-छोटी बीमारियों में बड़ी बीमारियां बन जाती हैं हमें ध्यान ही नही रहता है और ये छोटी बीमारियां जानलेवा बन जाती हैं लेकिन अगर समय पर ध्यान दिया जाएं और सही खान-पान लिया जाएं तो इस अचानक से होने वाले शारीरिक बीमारियों को रोका जा सकता हैं हम आपको बताने जा रहे है कुछ ऐसे ही जूस के बारें में जो आपके लिए और आपकी सेहत के लिए काफी मददगार साबित हो सकते है। इन जूस को पीने से आप काफी लंबी उम्र तक जी सकतें है और कई गंभीर बीमारियों से बच सकतें हैं।
1. पालक का जूस- पालक विटामिन का भंडार होता है ये बात तो सभी जानते है पर पालक का जूस सेहत के लिए बहुत ही ज्यादा फायदेमंद होता है। पालक विटामिन के, विटामिन ए, मैगनीज, मैगनीशियम, आयरन, कैल्शियम, एमिनो एसिड तथा फोलिक एसिड फोलेट, कॉपर, विटामिन बी2, विटामिन बी6 विटामिन ई, कैल्शियम, पोटेशियम और विटामिन सी की अति उत्कृष्ट स्त्रोत है। कच्चा पालक खाने से कड़वा और खारा जरूर लगता है। पर ये काफी गुणकारी होता है। सब्जियों में ये सबसे अच्छा विटामिन का स्त्रोत माना जाता हैं। इसका जूस पीने से विटामिन्स की कमी दूर होती है।
2. पत्तागोभी-पत्तागोभी देखने में जितनी साधारण सी लगती हैं उसमें उतने ही ज्यादा गुण है। पत्तागोभी कई सारे गंभीर रोग जैसे कैंसर, कोलाइटिस, हार्ट मोटापा, अलसर, ब्लड क्लॉटिंग रक्त के थक्के जमने में उच्च रक्तचाप, नींद की कमी, पथरी आदि बीमारियों में पत्तागोभी बहुत लाभकारी होती है। पत्तागोभी का रस, सलाद और सब्जी बहुत गुणकारी होती हैं। रोगी व्यक्ति को नियमित इसका सेवन करवाने से उसके स्वास्थ में सुधार आता है और सामान्य व्यक्ति भी स्वास्थ के लिए इसका सेवन कर सकता है।
3. गाजर- गाजर बहुत ही गुणकारी है। गाजर में दूध के समान गुण होते है। गाजर के रस को दूध से उत्तम माना जाता हैं। इसमें दूध के समान खनिज लवण पाएं जाते है। इसके सेवन से हमारी सेहत बहुत ही बढ़िया रह सकती है। गाजर का रस हमारी आंखो के लिए फायदेमंद होता है। आंखो के छोटे-छोटे रोग से मोतियाबंद तक में गाजर फायदेमंद होती है।
4. गेंहू के ज्वारो और गिलोय का मिक्स जूस-अगर आपको कोई ऐसा रोग हो गया है जो असाध्य हैं या आपको लगता है ये ठीक नही होगा। तो आप बिना विलंब किए ये जूस लेना शुरू कर दें। ये शरीर में जाते ही शरीर से विजातीय पदार्थ निकालकर शरीर में अमृत का संचार करता है। कैंसर, किडनी के रोग, लीवर, ब्लड, शुगर जैसे कई रोगों में ये लाभकारी हैं।
- - Advertisement - -
- - Advertisement - -