बॉलीवुड में बेबो के नाम से मशहूर करीना कपूर ख़ान ने एक बार फिर सभी को हैरान कर दिया है। बेटे तैमूर को जन्म देने के सिर्फ़ 45 दिन बाद ही वह रैंप पर नज़र आईं। करीना लैक्मे फैशन वीक शो के ग्रैंड फिनाले का हिस्सा बनीं। यहां पर उन्होंने अपनी अदाओं का जलवा बिखेरा।
बेबो ने डिजाइनर अनिता डोंगरे की डिजाइन की गई ड्रेस पहनी थीं।
रविवार को इस शो का आखिरी दिन था।
रैंप पर चलने के बाद क्या कहा करीना ने ?
रैंप पर चलने के बाद करीना ने कहा कि, ”मैं अपने बेटे को जन्म देने के सिर्फ 45 दिनों के बाद रैंप पर चल रही हूं। मुझे नहीं लगता कि ऐसा करना कोई बड़ी बात है। जब मुझे इसके लिए संपर्क किया गया था तब मैं खुश हुई थी।”
बता दें कि करीना लैक्मे फैशन वीक 2016 के ग्रैंड फिनाले का भी हिस्सा बनी थीं। उस समय उन्होंने बेबी बंप के साथ रैंप वॉक किया था, जो कि काफ़ी चर्चा में रहा था। करीना ने 20 दिसंबर 2016 को बेटे को जन्म दिया था।