केजरीवाल ने किया दिल्ली को लंदन जैसा बनाने का वादा
- - Advertisement - -
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि आगामी निगम चुनाव में आम आदमी पार्टी को जीत मिलती है तो यकीनन ही वे दिल्ली को लंदन जैसा बना डालेंगे। उन्होंने दावा किया है कि उनकी सरकार ने दिल्ली में दो सालों में जितना काम किया है उतना भाजपा दो सालों में मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में नहीं कर पाई। उन्होंने कहा- कि विधानसभा चुनाव में आपने 67 सीटें दीं और इस बार आप ऐसा कोई फर्क न करें। यदि हम नगर निगम चुनाव में जीत गए तो हम दिल्ली में चार चांद लगा देंगे और देखना उसे हम एक साल में ही लंदन जैसा बना देंगे।
आगामी निगम चुनाव के लिए उत्तम नगर में प्रचार करते हुए उन्होंने कॉलोनियों के निवासियों को आकर्षित करने की कोशिश की। उन्होंने कहा कि हमने अधिकृत कॉलेानियों के नियमतिकरण के लिए सरकार को प्रस्ताव भेजा है। ये मुद्दा दिल्ली उच्च न्यायलय के सामने लंबित है। आप प्रमुख ने कहा कि उन्होंने दो साल पहले जो वादे किए उन्हें पूरा किया है। इससे पहले आम आदमी पार्टी ने दावा किया है कि दिल्ली की जनता शहर और भ्रष्टाचार वाले निकाय प्रशासन की सफाई के लिए उसे वोट देकर सत्ता में लाएगी। आपको बता दें कि अरविंद केजरीवाल नीत पार्टी एमसीडी के चुनावों में पहली बार उतर रही है। एमसीडी में पिछले दस सालों से भाजपा सत्ता पर जमी हुई है।
- - Advertisement - -